फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE 10th 12th Board Exam: will start from March 4 in Himachal schedule released

HPBOSE Board Exams 2025: हिमाचल प्रदेश में 4 मार्च से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, शेड्यूल जारी

Mon, 30 Dec 2024 04:09 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 30 Dec 2024 04:09 PM IST
सार

HPBOSE 10th 12th Board Exam: चार मार्च से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के तहत 10वीं कक्षा की परीक्षाएं चार मार्च से शुरू होंगी और 19 मार्च को 10वीं कक्षा का अंतिम पेपर होगा। वहीं जमा दो कक्षा की परीक्षाएं चार से 29 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
 

विज्ञापन
HPBOSE 10th 12th Board Exam: will start from March 4 in Himachal schedule released
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च, 2025 में होने वाली 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाएं चार मार्च से शुरू होंगी। शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो की नियमित एवं राज्य मुक्त विद्यालय की वार्षिक परीक्षा, कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, श्रेणी सुधार परीक्षा के लिए प्रस्तावित शेड्यूल जारी किया है।

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के तहत 10वीं कक्षा की परीक्षाएं चार मार्च से शुरू होंगी और 19 मार्च को 10वीं कक्षा का अंतिम पेपर होगा। वहीं जमा दो कक्षा की परीक्षाएं चार से 29 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाएं का प्रस्तातिव शेड्यूल जारी किया है। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों, अध्यापकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक वर्ग से इस प्रस्तावित शेड्यूल के संदर्भ में सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि 10 दिन के भीतर प्राप्त होने वाले लोगों के सुझावों पर विचार किया जाएगा और अंतिम शेड्यूल को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


10वीं कक्षा की नियमित और एसओएस की डेटशीट
10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं चार मार्च से शुरू होंगी। चार मार्च को हिंदी, पांच को म्यूजिक वोकल, छह को होम साइंस, सात को अंग्रेजी, 10 को गणित, 13 को साइंस एंड टेक्नोलाॅजी, 15 को कंप्यूटर साइंस, 17 को फाइनेंशियल लिटरेसी, 18 को म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल और 19 मार्च को उर्दु, तमिल, तेलगु, संस्कृत और पंजाबी विषय की परीक्षा होगी। 21 मार्च को सोशल साइंस और 22 मार्च को आर्ट्स, इकोनोमिक्स, काॅमर्स, ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, आईटीईएस, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड होस्पेटेलिटी, टेलिकाॅम, फिजिकल एजुकेशन, बीएफएसआई, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, पलंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्राॅनिक्स एंड हार्डवेयर, मेडअप्स एंड होम फर्निशिंग और फूड प्रोसेसिंग विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं कक्षा की नियमित और एसओएस की इस प्रकार रहेगी डेटशीट
चार मार्च को इकोनोमिक्स, पांच को फिजिक्स, छह को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन, सात को फाइनेंशियल लिटरेसी, आठ को अंग्रेजी और 10 मार्च को फाइनल आर्ट्स विषय की परीक्षा होगा। 11 को सोशिलॉजी, 12 को हिंदी और उर्दु, 13 को गणित, 15 को पॉलिटिकल साइंस, 17 को अकाउंटेंसी और बॉयोलाजी, 18 को मनोविज्ञान, 19 को हिस्ट्री और 20 मार्च को फ्रेंच विषय की परीक्षा होगी। 21 मार्च को संस्कृत, 22 को केमिस्ट्री और बिजनेस स्टडी, 24 को जियोग्राफी, 25 को ह्यूमन इकोलॉजी एंड फैमिली साइंस और 26 मार्च को म्यूजिक विषय की परीक्षा होगी। इसके अलावा 27 मार्च को फिजिकल एजुकेशन, योगा, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, रिटेल, प्राइेवट सिक्योरिटी, टेलिकॉम, टूरिज्म एंड होस्टीपैलिटी, बीएफएसआई, अपीर्लस, मेडअप्स एंड होम साइंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर, पलंबर और फूड प्रोसेसिंग विषय की परीक्षा होगी। जबकि 28 मार्च को फिलोस्पी और 29 मार्च को डांस विषय की परीक्षा प्रस्तावित है।

 

10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के आवेदन जमा करवाने का अंतिम अवसर
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के पात्र अभ्यर्थियों के परीक्षा फार्म जमा करवाने का स्कूलों को अंतिम मौका दिया है। शिक्षा बोर्ड ने लेट फीस के साथ आवेदन फार्म जमा करवाने की तिथि को 31 दिसंबर तक बढ़ाया है। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड की मार्च 2025 में होने वाली 10वीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षा, कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय (डिप्लोमा धारक सहित) और प्रदर्शन सुधार के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को लेट फीस के साथ बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदन केवल संबंधित स्कूलों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन ही जमा करवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर तक 100 रुपये और 1000 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed