फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Tourism influx of tourists has slowed down traffic in Manali a 10-minute journey is now taking an hour

Himachal Tourism: पर्यटकों के सैलाब ने धीमी कर दी मनाली की रफ्तार, 10 मिनट के सफर में लग रहा एक घंटा

Sat, 27 Dec 2025 05:57 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 27 Dec 2025 05:57 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों की आमद बढ़ चुकी है। ऐसे में लंबे जाम का सामना भी लोगों को करना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HP Tourism influx of tourists has slowed down traffic in Manali a 10-minute journey is now taking an hour
मनाली में पर्यटक/सड़क पर लगा जाम। - फोटो : ANI

विस्तार

नववर्ष के जश्न के लिए मनाली में उमड़े पर्यटकों के सैलाब ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी है। गाड़ियों का दबाव बढ़ने से मनाली की सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं। 10 मिनट का सफर तय करने में आधे से एक घंटे का समय लग रहा है। हालांकि, जगह-जगह तैनात पुलिस जवान यातायात नियंत्रण में जुटे हैं लेकिन वाहन चालकों के ओवरटेक करने की वजह से जाम की स्थिति लगातार बन रही है।

विज्ञापन

 

पर्यटन नगरी में नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों के पहुंचने का क्रम जारी है। प्रतिदिन मनाली में 2,500 से 3,000 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। इसके अलावा 150 से अधिक वोल्वो बसों में भी पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं। स्थानीय टैक्सी, बस, ऑटो समेत हजारों वाहन सड़क पर दौड़ रहे हैं जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। नेहरु कुंड से बाहंग, फोरलेन पुल होते हुए मनाली शहर की सड़कों पर वाहन रेंगते देखे जा रहे हैं। वामतट मार्ग पर भी फोरलेन पुल से अलेउ-प्रीणी तक वाहनों की लाइनें लगी रहीं। दरअसल, तंग जगहों पर वाहन बारी-बारी छोड़े जा रहे हैं। टर्न पॉइंट पर भी ऐसी ही स्थिति रही जिससे वाहनों की लाइन लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पर्यटक अंकुश शर्मा ने कहा कि अभी यहां हालात ठीक हैं। शाम तक यह जगह बहुत भीड़भाड़ वाली हो जाएगी, क्योंकि नए साल और क्रिसमस के लिए बहुत से लोग यहाँ आ रहे हैं। वहीं, स्थानीय कारोबारी सोनी सिंह, अजमेर और यशपाल ने बताया कि हिडिंबा मंदिर, रांगड़ी, अलेउ, वशिष्ट से मनाली शहर में पहुंचने को 10 से 15 मिनट का समय लगता है लेकिन इन दिनों वाहनों का दबाव बढ़ने से इन स्थानों से बाजार पहुंचने में आधे से एक घंटे का समय लग रहा है। उधर, डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि यातायात नियंत्रण के लिए 150 से अधिक पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। जाम की स्थिति से निपटने के प्रयास किए गए हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने से रफ्तार धीमी हुई है। पर्यटक आसिफ ने कहा कि हमें रास्ते में बहुत अच्छा लगा क्योंकि हमें कोई ट्रैफिक जाम नहीं मिला। हमें कोई दिक्कत नहीं हुई। यहां का माहौल और मौसम बहुत अच्छा है। दिल्ली में बहुत ज्यादा प्रदूषण है। हम रोहतांग, कुल्लू, सोलंग वैली और कई दूसरी जगहों पर जाएंगे। नए साल के दिन हम यहां एन्जॉय करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed