फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Rajya Chayan Aayog first pilot recruitment of the State Selection Commission is stuck in government tactics

Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog: सरकारी दांव-पेच में फंसी राज्य चयन आयोग की पहली पायलट भर्ती

Wed, 11 Sep 2024 09:34 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Sep 2024 09:34 PM IST
सार

राज्य चयन आयोग हमीरपुर की पहली पायलट भर्ती सरकारी दांव-पेच में उलझ कर रह गई है। बीते 30 मार्च को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) आधार पर यह परीक्षा आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से आयोग ने आयोजित की थी। परीक्षा का परिणाम एजेंसी ने तैयार कर लिया है लेकिन भुगतान न होने से परिणाम लटका है। 

विज्ञापन
HP Rajya Chayan Aayog first pilot recruitment of the State Selection Commission is stuck in government tactics
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर की पहली पायलट भर्ती सरकारी दांव-पेच में उलझ कर रह गई है। नए आयोग के गठन के वक्त भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के दावे के साथ सरकार ने भर्ती परीक्षाओं के तमाम कामकाज को ऑनलाइन करने का एलान किया था। इसके साथ ही भंग कर्मचारी आयोग के दौर में शुरू हुई पहली ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट (ओटीए) पोस्ट कोड 1073 की लिखित परीक्षा को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) आधार पर करवाने का निर्णय लिया था। परीक्षा हुए पांच माह बीत गए हैं और आउटसोर्स एजेंसी ने नतीजा भी तैयार कर लिया है। इसके बावजूद सरकार की ओर एजेंसी को भुगतान नहीं किया गया है।

विज्ञापन


बीते 30 मार्च को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) आधार पर यह परीक्षा आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से आयोग ने आयोजित की थी। परीक्षा का परिणाम एजेंसी ने तैयार कर लिया है लेकिन भुगतान न होने से परिणाम लटका है। सीबीटी के परिणाम के बाद इस भर्ती में अन्य औपचारिकताओं को भी पूरा किया जाना है, लेकिन अभ्यर्थियों को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पूर्व के कर्मचारी चयन आयोग ने 30 मार्च 2022 में यह भर्ती परीक्षा विज्ञापित की थी, लेकिन दो साल से अधिक का वक्त बीतने के बाद भी भर्ती अधर में है। कार्मिक विभाग को आयोग की ओर से इस विषय पर पत्राचार भी किया गया है ताकि कर्मचारियों को नवगठित आयोग में नामित कर पायलट भर्ती को पूरा किया जा सके। आयोग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलाकर 15 कर्मी सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

कोष विभाग से कर्मचारी को नहीं मिला कोड
भंग कर्मचारी चयन आयोग के कर्मचारी राज्य चयन आयोग में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अभी तक राज्य चयन आयोग में इन कर्मचारियों को आधिकारिक तौर पर नामित नहीं किया है। सरकारी दस्तावेजों में अभी तक ये भंग आयोग के कर्मचारी हैं। प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक में राज्य चयन आयोग में 30 पद सृजित किए हैं, लेकिन अभी तक भंग आयोग के कर्मचारियों को इन पदों के लिए नामित नहीं किया है। राज्य आयोग में इन कर्मचारियों को नामित करने के बाद कोष विभाग की ओर से कोड आवंटित किया जाएगा। इसके बाद ही एजेंसी को भुगतान का रास्ता साफ हो पाएगा। अभी तक भंग आयोग के फंड का प्रयोग करने का अधिकार किसी भी कर्मी को नियमों के तहत नहीं दिया है।

कार्मिक विभाग से इस विषय पर पत्राचार किया गया है। जल्द ही औपचारिकताओं को पूरा कर पायलट आधार पर आयोजित की गई परीक्षा का नतीजा घोषित किया जाएगा- आरके पुरुथी, चेयरमैन, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed