फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Panchayat Election: Ward demarcation will be done in three days, the roster will be released by March 25.

HP Panchayat Election: तीन दिन में होगी वार्डबंदी, 62 और पंचायतें बनेंगी; 25 मार्च तक रोस्टर होगा जारी

Thu, 12 Mar 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Mar 2026 05:00 AM IST
सार

 सरकार की तरफ से जिला उपायुक्तों और पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को वार्डों की वार्डबंदी और रोस्टर पर काम करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
HP Panchayat Election: Ward demarcation will be done in three days, the roster will be released by March 25.
पंचायत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतें बनाने की रफ्तार थमने लगी है। सरकार की तरफ से जिला उपायुक्तों और पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को वार्डों की वार्डबंदी और रोस्टर पर काम करने को कहा गया है। तीन दिन में नई पंचायतों की वार्डबंदी और 25 मार्च तक आरक्षण रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को पंचायतीराज विभाग के सचिव सी. पालरासु ने जिला उपायुक्तों और पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस की। अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार निर्धारित समय को देखते हुए प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया।

विज्ञापन
Trending Videos

नई पंचायत बनाने के लिए आए थे 800 आवेदन, 62 बनेंगी
पंचायतीराज विभाग की तरफ से बताया गया कि विभाग के पास नई पंचायतें बनाने के लिए 800 आवेदन आए थे, जिसमें से 136 पंचायतें बना दी गई हैं जबकि 62 पंचायतें बनाने के लिए लोगों से आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं। तीन दिन के भीतर लोगों को आपत्तियां और सुझाव देने को कहा गया है। पंचायतीराज विभाग के सचिव सी. पालरासु ने सभी जिला उपायुक्तों से फीडबैक भी लिया। उन्होंने सभी स्थानों पर पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को तेजी से निपटाने का निर्देश दिया गया है।  शिमला 19, सिरमौर 2, कुल्लू 6, मंडी 17, कांगड़ा दो, किन्नौर 4, लाहौल-स्पीति 2, चंबा एक, सोलन 2, ऊना 5 और बिलासपुर में दो नई पंचायतें बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए आपत्ति और सुझाव मांगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई पंचायतें बनाने से विभाग की बढ़ रही मुश्किलें
हिमाचल में नई पंचायतें बनाए जाने से पंचायतीराज विभाग और जिला उपायुक्तों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। विभाग नई पंचायतों को बनाने का काम समेटने में लगा है लेकिन सरकार की तरफ से नई पंचायतों को बनाने के लिए कार्यालय में आवेदन पहुंच रहे हैं। हालांकि, बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के चलते नई पंचायतें बनाने के लिए अब समय नहीं है।

 

विज्ञापन

बीड़ को नगर पंचायत, रोहडू, नारकंडा के कुछ क्षेत्र निकार्यों में मर्ज
प्रदेश सरकार ने बीड़ को नगर पंचायत घोषित कर दिया है जबकि रोहडू़, नारकंडा और ऊना के कुछ एरिया को निकायों में शामिल किया है। शहरी विकास विभाग ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। हिमाचल में पंचायतीराज संस्थाओं के साथ साथ शहरी निकायों के भी चुनाव होने हैं। ऐसे में विभाग की ओर से पंचायतों के एरिया को निकायों में शामिल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed