फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP High Court United Front of Electricity Board challenged the notification of the state government

HP High Court : बिजली बोर्ड के संयुक्त मोर्चा ने प्रदेश सरकार की अधिसूचना को दी चुनौती, जानें विस्तार से

Sat, 23 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 23 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

सरकार की ओर से 9 जून 2025 को जारी अधिसूचना को राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और अभियंताओं के संयुक्त मोर्चा ने चुनौती दी है। 

विज्ञापन
HP High Court United Front of Electricity Board challenged the notification of the state government
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और अभियंताओं के संयुक्त मोर्चा ने सरकार की ओर से 9 जून 2025 को जारी अधिसूचना को चुनौती दी गई है। अधिसूचना के तहत हिमाचल प्रदेश एनर्जी मैनेजिंग सेंटर को बिजली की खरीद फरोख्त और अन्य कार्य दिए गए हैं। इससे बिजली बोर्ड और एचपीएसएलडीसी के क्षेत्राधिकार का हनन हो रहा है। याचिका में बताया गया है कि एनर्जी मैनेजिंग सेंटर बिजली की ट्रेडिंग करे, इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन इससे बोर्ड के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन


एनर्जी मैनेजिंग सेंटर की वजह से ग्रिड का काम प्रभावित होगा। उपभोक्ताओं को बिजली देने में असमर्थता होगी। रेगुलेटरी कमीशन और इलेक्ट्रिसिटी एक्ट-2003 इसकी इजाजत नहीं देता। भारत सरकार ने पहले ही ग्रिड मॉनिटरिंग करने के लिए 32 एजेंसियां नोटिफाई की है। याचिका में अधिसूचना को वापस लेने खारिज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने इस मामले में राज्य सरकार सहित सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई से पहले जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से चार सप्ताह के समय की माग की, जिसे अदालत ने स्वीकार किया। मामले की अगली सुनवाई 26 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने कहा कि याचिका का अंतिम फैसला आने तक कोई भी कार्रवाई कोर्ट के आदेशों के अंतिम निर्णय के अधीन होगी। हिमाचल प्रदेश में ऊर्जा और बिजली क्षेत्र का प्रबंधन और संचालन कई महत्वपूर्ण सरकारी और नियामक संस्थाओं की ओर से किया जाता है। इसके लिए याचिका में राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग, राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, हिमाचल प्रदेश ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड, हिमाचल प्रदेश स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर, हिमाचल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटर कमिशन, हिमाचल प्रदेश एनर्जी मैनेजमेंट सेंटर, सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी, सेंटर इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड, नेशनल लोड डिस्पैच सेंटर, नॉर्दर्न रीजन लोड डिस्पैच सेंटर, नॉदर्न रिजनल पावर कमेटी को प्रतिवादी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed