फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP High Court stays transfer of land of Agricultural University for Tourism Village

HP High Court: कृषि विवि की भूमि पर्यटन ग्राम के लिए हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें पूरा मामला

Tue, 24 Sep 2024 08:53 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो/पालमपुर (कांगड़ा)/शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो/पालमपुर (कांगड़ा)/शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 24 Sep 2024 08:53 PM IST
सार

चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की भूमि पर्यटन ग्राम (टूरिज्म विलेज) के लिए हस्तांतरित करने पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
HP High Court stays transfer of land of Agricultural University for Tourism Village
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की भूमि पर्यटन ग्राम (टूरिज्म विलेज) के लिए हस्तांतरित करने पर रोक लगा दी है। अगले आदेश तक कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित नहीं की जा सकेगी। राज्य सरकार ने कांगड़ा में टूरिज्म विलेज विकसित करने के लिए जमीन हस्तांतरित करने का निर्णय लिया था। यह मामला न्यायाधीश विवेक ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ में लगा था। खंडपीठ ने हस्तांतरण पर रोक लगा दी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश कृषि शिक्षक संघ की ओर से संघ के सचिव डॉ. राकेश कुमार ने हाईकोर्ट में हस्तांतरण के खिलाफ एक याचिका दायर की है। इस मामले में मुख्य सचिव, कृषि सचिव, प्रधान सचिव पर्यटन, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति और रजिस्ट्रार व कांगड़ा के उपायुक्त को प्रतिवादी बनाया गया है। प्रदेश सरकार ने कृषि विवि की 112 हेक्टेयर जमीन टूरिज्म विलेज को देने का फैसला लिया था। विवि से इसकी एनओसी भी जारी हो चुकी थी। इसका पता चलते ही विवि के शिक्षक संघ, छात्र, गैर शिक्षक व पेंशनर संघ विरोध में सड़कों पर उतर आया था। भाजपा ने भी सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया था।
विज्ञापन

 

हम शिक्षक, कर्मचारी आशा करते हैं कि कृषि विश्वविद्यालय की भूमि का हस्तांतरण जल्द निरस्त हो जाए। मुख्यमंत्री से आग्रह करते हैं कि पर्यटन गांव कहीं और स्थापित किया जाए, ताकि कृषि विश्वविद्यालय की उन्नति में कोई बाधा न पहुंचे- डॉ. जनार्दन सिंह, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय शिक्षक संघ

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाईकोर्ट की ओर से लगाई गई रोक का स्वागत करती है। सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार अब इस भूमि को शिक्षा और अनुसंधान के लिए संरक्षित रखने का फैसला करेगी- अभय वर्मा, अध्यक्ष, एबीवीपी, कृषि विवि पालमपुर

कृषि विवि गैर शिक्षक संघ इस फैसले पर खुशी जताता है। यह विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों और छात्रों की जीत है। अब हमें उम्मीद है कि सरकार इस निर्णय को स्थायी रूप से वापस लेगी- राजीव शर्मा, अध्यक्ष गैर शिक्षक कर्मचारी संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed