फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Chitta Mafia is getting young women addicted then physically exploiting and forcing them into trafficking

HP: हिमाचल को चिट्टा कर रहा बर्बाद, माफिया युवतियों को लगवा रहा लत; फिर शारीरिक शोषण के साथ करवा रहा तस्करी

Sun, 07 Dec 2025 11:10 AM IST
अंकेश डोगरा देवेंद्र ठाकुर, शिमला।
देवेंद्र ठाकुर, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 07 Dec 2025 11:10 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा माफिया पूरी तरह से सक्रिय है। प्रदेश में तीन साल में पुलिस ने विभिन्न नशा तस्करी में 100 युवतियों और महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HP Chitta Mafia is getting young women addicted then physically exploiting and forcing them into trafficking
चिट्टा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिमला जिले की एक 18 साल की युवती को दो साल पहले उसके ही दोस्त ने रोमांच (आनंद) के नाम पर चिट्टे का नशा करने के लिए मजबूर किया। एक बार नशा लेने के बाद युवती इसकी लत में पड़ गई। इसके बाद दोस्त ने पैसे की मांग की और फिर नशे के लिए शारीरिक शोषण शुरू कर दिया।

विज्ञापन


धीरे-धीरे युवती नशे के जाल में फंसती गई और फिर सच्चाई का पता लगने पर माता-पिता ने भी उसका साथ छोड़ दिया। पढ़ने में होनहार युवती अब नशे के दलदल में फंसकर तलब पूरी करने के लिए शारीरिक शोषण करवाने को मजबूर हो गई। प्रदेश में यह मामला पहला नहीं है। तीन साल में पुलिस ने विभिन्न नशा तस्करी में 100 युवतियों और महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी कई मामले आ चुके हैं, जब स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाली युवतियों को नशे के आदी उनके दोस्त तथा तस्कर नशे की लत लगाने के बाद उनका शारीरिक शोषण कर चुके हैं। इनमें कछ युवतियां बाद में नशा तस्करी में पड़ गईं थीं। इनमें ज्यादातर आरोपी स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाली हैं। इसको देखते हुए शिमला पुलिस ने अभिभावकों को बच्चों की नियमित निगरानी रखने की अपील की है।

विज्ञापन

अपर शिमला से लेकर कुल्लू, मंडी और सोलन जिले से युवतियां पढ़ाई के लिए शहर में आती हैं। यह युवतियां यहां किराये के कमरे लेकर रहती हैं। इनके अकेले होने का फायदा उठाकर नशा तस्कर किसी तरह से इनके संपर्क में आते हैं और फिर नशे की लत लगाकर शारीरिक तथा वित्तीय तौर पर इनका शोषण किया जाता है।

शिक्षण संस्थानों के आसपास ऐसी लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाने के लिए नशा तस्कर सक्रिय रहते हैं। इनमें ऐसी भी युवतियां शामिल हैं, जोकि पढ़ने में होनहार थीं और नशे की लत में न फंसती तो वे समाज को सकारात्मक दिशा में ले जा सकती थीं।

पिछले दिनों चिट्टा तस्करी में गिरफ्तार महज 19 साल की युवती ने बताया कि माता-पिता में आपसी विवाद के कारण वह मानसिक तनाव में रहती थी। इसका फायदा उठाकर आठवीं कक्षा में ही उसे तस्करों ने नशे की लत लगा दी। वह पिछले पांच वर्षों से चिट्टे का नशा कर रही है। युवती के खिलाफ चिट्टा तस्करी के मामले में दो केस दर्ज हैं। चिंता की बात यह है कि जिला शिमला में नशा तस्करी में पकड़े जाने वाली युवतियों की उम्र महज 18 से 25 साल के बीच है। इनमें ज्यादातर को उस समय नशे की लत लगा दी थी जब वह 14 से 16 के बीच थीं।

नशा तस्करी के मामलों में बड़ी संख्या में युवतियां भी पकड़ी जा रही हैं। तीन वर्षों में पुलिस ने सौ युवतियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी की आड़ में युवतियों का शोषण भी हो रहा है। अभिभावकों से अपील है कि वह अपने बच्चों की नियमित रूप से निगरानी रखें। पुलिस नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए दिन रात काम कर रही है। -संजीव कुमार गांधी, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed