फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Board will end reservation roster to fill DElEd seats

HP Board: डीएलएड की सीटें भरने के लिए शिक्षा बोर्ड खत्म करेगा आरक्षण रोस्टर, जानें पूरा मामला

Sun, 22 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 22 Sep 2024 05:00 AM IST
सार

शिक्षा बोर्ड अब डीएलएड की सब कैटेगरी की रिक्त सीटों को सामान्य वर्ग में मर्ज करेगा। इसके लिए पहले से जारी आरक्षण रोस्टर को खत्म किया जाएगा। शिक्षा बोर्ड जल्द ही तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी करेगा।

विज्ञापन
HP Board will end reservation roster to fill DElEd seats
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अब डीएलएड की सब कैटेगरी की रिक्त सीटों को सामान्य वर्ग में मर्ज करेगा। इसके लिए पहले से जारी आरक्षण रोस्टर को खत्म किया जाएगा। तीसरे चरण की काउंसलिंग में यह प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड जल्द ही तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी करेगा। जानकारी के अनुसार, प्रदेश के राजकीय और निजी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स डीएलएड की 2400 सीटों को भरने के लिए 16 से 31 अगस्त तक पहले चरण की काउंसलिंग का आयोजन किया गया था। इस दौरान 518 के करीब सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में विभिन्न वर्गों से भरी जाने वाली सीटें रिक्त रह गई थीं। वहीं, इन रिक्त सीटों को भरने के लिए शिक्षा बोर्ड ने दूसरे चरण की काउंसलिंग का आयोजन 18 से 20 सितंबर तक किया, लेकिन अनारक्षित वर्ग की सीटें तो भर गईं, लेकिन सब कैटेगरी की सीटों को पात्र अभ्यर्थी नहीं मिले। अब स्कूल शिक्षा बोर्ड इन रिक्त सीटों को भरने के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग का आयोजन करेगा, जिसके चलते जल्द शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


तीसरे चरण की काउंसलिंग में शिक्षा बोर्ड आरक्षण रोस्टर को खत्म कर देगा। इस दौरान सब कैटेगरी की सीटों को संबंधित अनारक्षित वर्ग की सीटों में मर्ज कर दिया जाएगा, ताकि विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में रिक्त चल रहीं इन सीटों को भरा जा सके। प्रदेश में डीएलएड का कोर्स करवाने वाले 12 सरकारी संस्थान हैं, जबकि प्रदेश के विभिन्न जिलों 27 संस्थान निजी क्षेत्र में चल रहे हैं, जहां सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड की 1500 सीटें हैं। इन सीटों को भी बोर्ड मुख्यालय में होने वाली काउंसलिंग के दौरान ही भरा जाता है। दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद भी कई सीटें रिक्त रह गई हैं, जिन्हें भरने के लिए अब तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी और निजी क्षेत्र में चल हे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में डीएलएड की रिक्त सीटें भरने के लिए दो चरणों में काउंसलिंग करवाई गई है। उसके बाद भी 400 के करीब सीटें भरी जानी शेष हैं, जिन्हें भरने के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग की जाएगी। इस काउंसलिंग के दौरान आरक्षण रोस्टर को खत्म कर सब कैटेगरी की सीटों को अनारक्षित वर्ग में मर्ज कर दिया जाएगा- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed