{"_id":"6783c2c1a77c9279c3007a1c","slug":"hp-board-if-weather-is-bad-candidates-will-be-able-to-take-exam-at-the-nearest-center-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Board: मौसम खराब हुआ तो नजदीकी केंद्र पर परीक्षा दे सकेंगे अभ्यर्थी, स्कूल शिक्षा बोर्ड करेगा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Board: मौसम खराब हुआ तो नजदीकी केंद्र पर परीक्षा दे सकेंगे अभ्यर्थी, स्कूल शिक्षा बोर्ड करेगा व्यवस्था
Sun, 12 Jan 2025 06:55 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:55 PM IST
सार
परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए भी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड पहले से ही योजना बना रहा है। बता दें कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान अगर मौसम खराब होता है तो अभ्यर्थियों को उनके नजदीकी परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने के लिए मान्य किया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 4 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाओं के लिए शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। साथ ही परीक्षाओं के आयोजन की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए भी शिक्षा बोर्ड पहले से ही योजना बना रहा है।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान अगर मौसम खराब होता है तो अभ्यर्थियों को उनके नजदीकी परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने के लिए मान्य किया जाएगा। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच पाता है तो उस अभ्यर्थी के लिए शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के बाद विशेष परीक्षा के आयोजन की भी योजना बना रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, मौसम खराब होने के कारण परीक्षा देने से वंचित हुए अभ्यर्थियों को पुख्ता साक्ष्यों के साथ अपना आवेदन करना होगा, उसके बाद ही उसे विशेष परीक्षा देने के लिए अधिकृत कर दिया जाएगा। शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं-12वीं कक्षा की फाइनल डेटशीट जारी कर देगा।
विज्ञापन