फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Board examinations will start from December 10 in winter schools of Himachal datesheet released

HP Board: हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन स्कूलों में 10 दिसंबर से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, डेटशीट जारी

Fri, 15 Nov 2024 08:00 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 15 Nov 2024 08:00 PM IST
सार

हिमाचल के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षाओं का आयोजन सुबह 9:45 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। 

विज्ञापन
HP Board examinations will start from December 10 in winter schools of Himachal datesheet released
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षाओं से संबंधित डेटशीट जारी कर दी है। तीसरी और पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 18 दिसंबर, आठवीं की 23 दिसंबर तक चलेंगी। परीक्षाओं का आयोजन सुबह 9:45 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर पेपर शुरू होने से आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों को सुबह 9:45 बजे उत्तरपुस्तिका आवंटित की जाएंगी। बुकलेट पर अपना विवरण दर्ज करने के बाद 10 बजे परीक्षा शुरू होगी।

विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार तीसरी कक्षा की परीक्षा 10 दिसंबर को शुरू होगी। पहले दिन पर्यावरण शिक्षा की परीक्षा होगी। 13 को गणित, 16 को हिंदी और 18 दिसंबर को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। वहीं, पांचवीं कक्षा के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार 10 को पर्यावरण शिक्षा, 13 को गणित, 16 को हिंदी और 18 दिसंबर को अंग्रेजी का पेपर होगा। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दिसंबर में होगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषय के लिए प्रश्नपत्र मुहैया नहीं करवाएगा। इन विषयों के प्रश्न पत्रों को संबंधित विद्यालयों को अपने स्तर पर तैयार कर परीक्षाओं का आयोजन करना होगा।
विज्ञापन


23 तक होगा आठवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन
शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू होगी। पहले दिन हिंदी की परीक्षा होगी। 12 को गणित, 13 को हिमाचल की लोक संस्कृति और योग, 16 को अंग्रेजी, 18 को विज्ञान, 19 को संस्कृत और 21 को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। 23 दिसंबर को कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषय की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed