{"_id":"66d7306bc05df0749502ca4f","slug":"hp-board-declared-the-result-of-d-el-ed-re-appear-exam-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal D.EL.Ed Result: शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया डीएलएड की री अपीयर परीक्षा का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal D.EL.Ed Result: शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया डीएलएड की री अपीयर परीक्षा का परिणाम
Tue, 03 Sep 2024 09:21 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 03 Sep 2024 09:21 PM IST
सार
मंगलवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जून में संचालित की डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की री-अपीयर परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया गया है। बैच 2021-23 के डीएलएड पार्ट-2 में 75 अभ्यर्थी बैठे थे, जिनमें 54 हुए हैं। 10 अभ्यर्थियों का परिणाम री अपीयर और 11 का पीआरएस रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जून में संचालित की डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की री-अपीयर परीक्षाओं का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। पार्ट-1 का परिणाम 70.77 और पार्ट-2 का परिणाम 72 फीसदी रहा।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बैच 2022-24 डीएलएड पार्ट-1 की री अपीयर परीक्षा के लिए 195 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। इनमें से 138 को पास घोषित किया गया है। 35 का परिणाम री अपीयर रहा है। 22 अभ्यर्थियों का परिणाम पीआरएस रहा। बैच 2021-23 के डीएलएड पार्ट-2 में 75 अभ्यर्थी बैठे थे, जिनमें 54 हुए हैं। 10 अभ्यर्थियों का परिणाम री अपीयर और 11 का पीआरएस रहा है। परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण करवाने के अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 और पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय शुल्क देना होगा। आवेदन 19 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 20 फीसदी अंक अनिवार्य है।
विज्ञापन