फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   How will the weather be in Himachal Western disturbance will be active again Five March Rain And Snowfall

Himachal Weather: हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम? फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; बारिश-बर्फबारी की फुल अपडेट

Tue, 04 Mar 2025 10:11 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 04 Mar 2025 10:11 PM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बुधवार से मौसम साफ रहेगा। नौ मार्च को फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। दस मार्च को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
 
विज्ञापन
How will the weather be in Himachal Western disturbance will be active again Five March Rain And Snowfall
शिमला के नारकंडा में मंगलवार को बर्फबारी के बाद सड़क पर बिछी बर्फ की सफेद चादर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पर्यटन स्थल नारकंडा, रोहतांग सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों पर सोमवार रात और मंगलवार सुबह फिर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में बारिश, ओलावृष्टि के साथ बर्फ के फाहे गिरे। सुबह प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। दोपहर बाद मौसम साफ होते ही धूप खिली। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला में 268 सड़कें और 531 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी ठप हैं। हिमाचल में बुधवार से मौसम साफ रहेगा। नौ मार्च को फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। दस मार्च को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह बर्फ के फाहे गिरने के साथ ओलावृष्टि भी हुई। शहर में सोमवार देर रात को भी बादल बरसे। इसके अलावा सोमवार रात और मंगलवार सुबह सुंदरनगर, भुंतर, धर्मशाला, नाहन, पालमपुर, मनाली, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, चंबा, डलहौजी, सेऊबाग, देहरा गोपीपुर और सराहन में बारिश दर्ज हुई। लाहौल में सीमा सड़क संगठन के जवान सड़कों की बहाली के लिए डटे हुए हैं। अटल टनल नॉर्थ पोर्टल से दालंग तक सड़क फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल हो गई है। जगह-जगह गिरे हिमखंडों के बीच लाहौल में सड़कों की बहाली में मुश्किलें आ रही हैं। वहीं जिस्पा से तांदी सड़क भी फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल है।

लाहौल-स्पीति में अभी तक 158 और कुल्लू में 110 सड़कें बंद है। लाहौल-स्पीति में 212 और कुल्लू जिला में 319 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं। जिला चंबा में भूस्खलन के चलते पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे मैहला के समीप चार घंटे बाधित रहा। सुबह करीब नौ बजे मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। वहीं, दूसरी तरफ जिला में गत दिनों हुई भारी बारिश और बर्फबारी के चलते 45 मार्ग अभी भी बाधित हैं।किन्नौर जिले में बर्फबारी के चलते आठ को छोड़ सभी ग्रामीण रूट ठप हैं। 100 ट्रांसफार्मर भी ठप चल रहे हैं। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.2, बिलासपुर में 23.0, कांगड़ा में 21.4, मंडी में 20.6, सोलन में 20.0, नाहन में 18.2, धर्मशाला में 18.0, चंबा में 16.2, शिमला में 14.0, कल्पा में 7.8, मनाली में 6.8 और डलहौजी में 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
कुकुमसेरी -5.2
ताबो  -4.5
केलांग -4.4
कल्पा -1.2
मनाली 0.2
सराहन 0.7
भरमौर 1.7
डलहौजी 3.0
शिमला 4.0
धर्मशाला 4.3
सोलन 7.0
ऊना    7.4
कांगड़ा  9.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed