{"_id":"68f226453a1549644c08d3f8","slug":"himachal-woman-dies-after-falling-into-ditch-while-cutting-grass-accident-occurred-in-dhanada-village-of-nerwa-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: घास काटते समय खाई में गिरी महिला, मौत; नेरवा के धनाड़ा गांव में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: घास काटते समय खाई में गिरी महिला, मौत; नेरवा के धनाड़ा गांव में हुआ हादसा
Fri, 17 Oct 2025 04:49 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा(रोहड़ू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा(रोहड़ू)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 17 Oct 2025 04:49 PM IST
सार
जिला शिमला के नेरवा तहसील की गांव धनाड़ा में एक महिला की मौत हो गई। महिला घास काट रही थी और इसी बीच उसका पांव फिसल गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेरवा तहसील की गांव धनाड़ा में पैर फिलसले से खाई में गिरी महिला की मौत हो गई। हादसे के समय महिला घास काट रही थी। इसी बीच उसका पांव फिसल गया। सीता देवी पत्नी ललित मोहन निवासी गांव धनाड़ा डाकघर भराणु तहसील वीरवार शाम को अपनी घासनी में घास काट रही थी। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे का पता चलते ही आसपास के लोगों ने महिला को खाई से निकाला और नेरवा अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने लोगों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम कराया। कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। तहसीलदार नेरवा कुश कुमार ने मृतक महिला के परिजनों को 25 हजार रुपये की फ़ौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन