फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Woman consumed poison along with her two sons one is serious Gohar Mandi

Himachal News: महिला ने दो बेटों के साथ खाया जहर, एक गंभीर, जिला मंडी के गोहर का मामला; जानें क्या है वजह

Sun, 18 May 2025 10:30 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 18 May 2025 10:30 AM IST
सार

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक महिला ने पहले अपने दोनों बेटों को जहरीला पदार्थ खिला दिया और उसके बाद खुद भी खा लिया। छोटा बेटा गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है। वजह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Woman consumed poison along with her two sons one is serious Gohar Mandi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उपमंडल गोहर की किलिंग पंचायत के भोठा गांव में शनिवार को एक महिला ने पहले अपने दोनों बेटों को जहरीला पदार्थ खिला दिया और उसके बाद खुद भी खा लिया। हालत बिगड़ने पर तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहर लाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया। छोटा बेटा गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है। घरेलू कलह कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। हालांकि जहरीला पदार्थ खाने और बच्चों को खिलाने के पीछे की असली वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। किलिंग पंचायत के उप प्रधान टेक सिंह ठाकुर ने कहा कि शनिवार सुबह यह घटना सामने आई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं- Himachal Pradesh: चिट्टा तस्करी में सलाखों के पीछे था बेटा, मां ने गम में तोड़ा दम, पति नशे में बेसुध; जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी देवराज ने बताया कि महिला के होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि सूचना मिली है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed