फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Woman clashed with leopard to save goat Buddhi Devi admitted in Karsog hospital in injured conditio

Himachal : बकरी बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई महिला, बुद्धि देवी घायल अवस्था में करसोग अस्पताल में भर्ती

Sun, 27 Apr 2025 11:29 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 27 Apr 2025 11:29 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में एक महिला बकरी को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई। महिला को स्थानीय लोगों ने पालकी पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया और प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय करसोग लाया गया। अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
Himachal Woman clashed with leopard to save goat Buddhi Devi admitted in Karsog hospital in injured conditio
तेंदुआ। - फोटो : तेंदुआ।

विस्तार

उपमंडल करसोग के गलू गांव में जंगल के किनारे तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया। बकरी को बचाने के लिए रास्ते से गुजर रही महिला तेंदुए से भिड़ गई। महिला के चिल्लाने पर बकरी चरा रहा चरवाहा महिला को बचाने के लिए दौड़ा। शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को भी बुला लिया और महिला को तेंदुए से बचा लिया। इसके बाद तेंदुआ भी भाग गया। बकरी भी सुरक्षित है। हमले में महिला के चेहरे पर तेंदुए के पंजे से खरोंचे लगने से वह घायल हो गई।

विज्ञापन


महिला को स्थानीय लोगों ने पालकी पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया और प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय करसोग लाया गया। अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है। महिला नांज चोआ की रहने वाली है। महिला अपने मायके गलू से घर लौट रही थी। महिला की पहचान बुद्धि देवी (63) पत्नी सोम कृष्ण निवासी गांव चोआ डाकघर नांज करसोग के रूप में हुई है। उधर, इस संबंध में वनखंड अधिकारी करसोग कृष्ण बाग नेगी ने कहा कि जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। घायल महिला के उपचार के लिए विभाग की ओर से पूरी सहायता की जाएगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने की गलू गांव के लिए सड़क की मांग
नांज के गलू गांव से महिला को उपचार के लिए लगभग दो किलोमीटर पालकी पर सड़क तक पहुंचाना पड़ा। इसके कारण घायल महिला के जख्म से खून अधिक बह गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से गलू गांव तक सड़क सुविधा की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गलू गांव में कोई व्यक्ति बीमार होता है तो पालकी पर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भोरंज में चीड़ की सूखी पत्तियों पर फिसला बुजुर्ग, ढांक से गिरकर मौत
उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत हनोह के अंतर्गत गांव फकडुही में ढांक से गिरकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंशा राम पुत्र लाभा राम के रूप में हुई है। यह हादसा तब हुआ जब वह गांव हनोह से वापस आ रहे थे। इस दौरान एक ढलान भरे रास्ते पर चीड़ के पेड़ों की सूखी पत्तियों पर फिसल गए और संतुलन खोते हुए गहरी ढांक में जा गिरे। मंशा राम अपने गांव के ही बीडीसी चेयरमैन राजेंद्र सिंह के साथ किसी निजी कार्य से हनोह गांव गए हुए थे। काम समाप्त करने के बाद दोनों पैदल ही वापस लौट रहे थे। रास्ता जंगल से होकर गुजरता है, जहां अकसर सूखी पत्तियां पड़ी होती हैं।

इसी दौरान मंशा राम का पैर फिसला और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए। गिरने के बाद मंशा राम को सिर में गंभीर चोट आ गई। हादसे के तुरंत बाद राजेंद्र सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों और मंशा राम के परिजनों को सूचित किया। सभी ने मिलकर उन्हें तुरंत भोरंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed