फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Yellow fog alert in the lower areas rain and snowfall expected on 4-5th

Snowfall In Himachal: सैलानियों के लिए खुशखबरी! बारिश और बर्फ'भारी' को लेकर आ गया है अपडेट; फटाफट जानें

Sun, 30 Nov 2025 10:08 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 30 Nov 2025 10:08 AM IST
सार

Snowfall In Himachal: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार निचले क्षेत्रों में 2 दिसंबर तक घने कोहरे का येलो अलर्ट है। वहीं, तीन दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 4 और 5 को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Yellow fog alert in the lower areas rain and snowfall expected on 4-5th
रोहतांग दर्रा पर बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में ठंड बढ़ रही है। कई पर्वतीय क्षेत्रों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। निचले इलाकों में कोहरा पड़ रहा है। शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में रात का तापमान नौ डिग्री से कम रहा। इसी बीच, मौसम विभाग ने प्रदेश के निचले क्षेत्रों में 2 दिसंबर तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। तीन दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 4 और 5 को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। उधर, मैदानी इलाकों में घने कोहरे के चलते कालका से सभी ट्रेनें देरी से शिमला पहुंचीं।

विज्ञापन

राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश में शनिवार को मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से उच्च और मध्य पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। 4 दिसंबर को उच्च पर्वतीय इलाकों और 5 दिसंबर को मध्य और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान तापमान और गिरने के आसार हैं। उधर, 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक भाखड़ा डैम (बिलासपुर) के जलाशय क्षेत्र और बल्ह घाटी (मंडी) के कुछ हिस्सों में सुबह एवं रात के समय घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के साथ ही उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। शुक्रवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस सात डिग्री दर्ज किया गया। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 4.8, कल्पा में 0.4, सेऊबाग में 0.5, मनाली में 1.9, शिमला-धर्मशाला में 7.0, सुंदरनगर में 3.2, भुंतर में 1.0, ऊना में 6.7, कांगड़ा में 5.3, मंडी में 4.6, बिलासपुर में 6.5, हमीरपुर में 4.6, नारकंडा में 5.6, बरठीं में 3.3, कसौली में 8.4 और सराहन में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed