फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather will change again in Himachal, chances of rain and snowfall today and tomorrow

Himachal Weather: हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, आज-कल बारिश और बर्फबारी के आसार; एक क्लिक पर सारी जानकारी

Fri, 31 Jan 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 31 Jan 2025 01:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather will change again in Himachal, chances of rain and snowfall today and tomorrow
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल में शुक्रवार से मौसम फिर बदलेगा। शुक्रवार और शनिवार को कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। 2 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। जबकि तीन से पांच फरवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। तीन को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

विज्ञापन


इस बीच वीरवार को रोहतांग सहित कुल्लू-लाहौल की ऊंची चोटियों पर दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी से लाहौल-स्पीति और कुल्लू में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खराब मौसम के चलते केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच एचआरटीसी की बसें बंद रहीं। हालांकि, केलांग-उदयपुर, केलांग-दारचा के बीच बस सेवाएं जारी रहीं। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। जबकि मैदानी जिलों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन


बुधवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान -5.9, कुकुमसेरी में -0.8, कल्पा में 1.0, डलहौजी में 4.7, शिमला में 5.0, भुंतर-मनाली में 5.1, धर्मशाला में 5.2, मंडी में 5.1, ऊना में 5.8, मंडी में 7.0, नाहन में 7.3, बिलासपुर में 7.8 और कांगड़ा में 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 26.0
बिलासपुर 23.3
नाहन  23.0
कांगड़ा 22.8
मंडी 22.7
भुंतर 22.2
सुंदरनगर 21.8
शिमला 16.3
कल्पा 10.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed