फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Western disturbance weakened in Himachal Pradesh sunshine expected till 18th

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में कमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ, 18 तक धूप खिली रहने की संभावना; जानें अपडेट

Sat, 15 Feb 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 15 Feb 2025 01:00 AM IST
सार

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से 18 फरवरी तक धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है। 19 और 20 फरवरी को कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।
 

विज्ञापन
Himachal Weather Western disturbance weakened in Himachal Pradesh sunshine expected till 18th
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला समेत प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से 18 फरवरी तक धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है। 19 और 20 फरवरी को कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।

विज्ञापन


उधर, मौसम खुलने से कुल्लू-लाहौल के लोगों को राहत मिली है, लेकिन अटल टनल रोहतांग होकर बस का ट्रायल सफल नहीं होने से कुल्लू से केलांग के बीच बस सेवा शुक्रवार को शुरू नहीं हो सकी। लाहौल घाटी में अभी भी 62 सड़कें बंद हैं। न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ी हुई है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से सर्दी से राहत मिली है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.0, बिलासपुर में 25.7, सुंदरनगर में 25.0, कांगड़ा में 24.1, मंडी में 24.0, नाहन में 23.1, चंबा में 20.7, शिमला में 15.6, मनाली में 14.6, कल्पा में 13.0 और केलांग में 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र  न्यूनतम तापमान
केलांग -7.7
ताबो -7.5
कुकुमसेरी -3.8
कल्पा -2.6
मनाली -0.4
ऊना   1.0
बिलासपुर 2.7
सोलन  3.8
मंडी 4.1
कांगड़ा 4.8
धर्मशाला  5.2
शिमला 6.1
नाहन 8.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed