फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Update For the second consecutive year has experienced drought-like conditions in November

Himachal Weather: हिमाचल में लगातार दूसरे साल नवंबर में सूखे जैसे हालात, इस दिन तक मौसम साफ रहने के आसार

Thu, 20 Nov 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 20 Nov 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में नवंबर माह के दौरान बारिश लगभग न के बराबर हुई है। इससे पहले साल 2021 में सामान्य से 95 फीसदी कम बादल बरसे थे। वहीं, प्रदेश में 25 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Himachal Weather Update For the second consecutive year has experienced drought-like conditions in November
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लगातार दूसरे साल नवंबर में गंभीर सूखे जैसे हालात बन रहे हैं। प्रदेश में इस माह के दौरान बारिश लगभग न के बराबर हुई है। इस वर्ष अब तक सामान्य से 90 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। बीते वर्ष इस दौरान सामान्य से 99 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई थी। इससे पहले साल 2021 में सामान्य से 95 फीसदी कम बादल बरसे थे। लगातार दूसरे वर्ष बादल न बरसने से प्रदेश में सूखे का दायरा बढ़ सकता है। इसका असर जल स्रोतों, कृषि, बागवानी और पेयजल पर सीधे तौर पर पड़ने वाला है। प्रदेश के सभी जिलों में इस माह बारिश का अभाव रहा। प्रदेश में 25 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन

बारिश न होने के बावजूद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभों की कमी और शुष्क हवाओं के चलते तापमान में यह गिरावट दर्ज हो रही है। सुबह-शाम ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक राज्य में 24 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। कुकुमसेरी और ताबो का न्यूनतम पारा माइनस और केलांग का शून्य में दर्ज किया गया है। सुंदरनगर और बिलासपुर में मध्यम कोहरा पड़ने का सिलसिला भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में पानी जमना शुरू हो गया है। मनाली-लेह, शिंकुला दर्रा, कुंजम दर्रा में ब्लैक आइस जमने से वाहन चलाना खतरनाक हो गया है। मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0, सुंदरनगर में 5.7, भुंतर में 5.0, धर्मशाला में 8.7, ऊना में 9.2, नाहन में 9.2, पालमपुर में 7.0, सोलन में 5.8, मनाली में 4.1, कांगड़ा में 8.5, मंडी में 7.7, हमीरपुर में 7.1, कुफरी में 9.5, नारकंडा में 6.3, भरमौर में 8.9, रिकांगपिओ में 4.7, सेऊबाग में 3.6, बरठीं में 8.0, सराहन में 5.3 और बजौरा में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

उधर, ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 5.6, कुकुमसेरी में माइनस 5.1, केलांग में 0.1 और कल्पा में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 25 नवंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। उधर, बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.0, हमीरपुर में 26.3, नाहन में 26.6, सोलन में 24.0, कांगड़ा में 25.4, मंडी में 23.6, धर्मशाला में 22.0, शिमला में 18.8, मनाली में 17.6 और केलांग में 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

साल नवंबर में सामान्य के मुकाबले हुई बारिश (फीसदी में)
 
2013 18
2014  82
2015 35
2016 100
2017 66
2018 84
2019 75
2020 110
2021 95
2022 1
2023 38
2024 99
2025 90
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed