फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Till 15 November 86 percent less rainfall than normal November 21 weather is clear

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में 15 नवंबर तक सामान्य से 86 फीसदी कम बरसे बादल, इस दिन तक साफ रहेगा मौसम

Sun, 16 Nov 2025 11:21 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 16 Nov 2025 11:21 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 21 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश में अभी बारिश और बर्फबारी होने का कोई पूर्वानुमान नहीं है। 

विज्ञापन
Himachal Weather Till 15 November 86 percent less rainfall than normal November 21 weather is clear
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 15 नवंबर तक सामान्य से 86 फीसदी कम बादल बरसे हैं। इस अवधि के दौरान सिरमौर में सामान्य से 100, मंडी व शिमला में 99 फीसदी कम बारिश हुई है। एक से 15 नवंबर तक प्रदेश में 1.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 8.5 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। प्रदेश में रात का तापमान भी दस डिग्री से कम हो गया है।

विज्ञापन


मैदानी जिलों में भी सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा का न्यूनतम तापमान शिमला से भी कम है।  21 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश में अभी बारिश और बर्फबारी होने का कोई पूर्वानुमान नहीं है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 6.6 डिग्री
शुक्रवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 6.6, केलांग में माइनस 2.9, कुकुमसेरी में माइनस 4.1 और कल्पा में 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0, सुंदरनगर में 4.1, भुंतर में 3.1,  धर्मशाला में 9.8, ऊना में 8.3, नाहन में 8.4, पालमपुर में 4.5, सोलन में 3.0, मनाली में 2.7, कांगड़ा में 5.8, मंडी में 5.7, बिलासपुर में 8.6, हमीरपुर में 5.8, भरमाैर में 7.1 और बजाैरा में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed