फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather temperature dropped Chances of rain and snowfall today fog increased the cold

Himachal Weather: हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, कोहरे ने बढ़ाई ठंड; 3 दिन बाद अटल टनल से बस सेवा शुरू

Thu, 16 Jan 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 16 Jan 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में वीरवार को मैदानी क्षेत्रों बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 और 21 जनवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
himachal weather temperature dropped Chances of rain and snowfall today fog increased the cold
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल के कई क्षेत्रों में वीरवार को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 21 जनवरी तक मौसम खराब बने रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया गया है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में कोहरे और अन्य क्षेत्रों में शीतलहर से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मंगलवार रात को छह स्थानों में रात का पारा माइनस में दर्ज हुआ।

विज्ञापन

बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। तीन दिन बाद अटल टनल रोहतांग से बस सेवा शुरू हो गई है। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर भी निगम की बस घियागी के बजाय सोझा तक भेजी गई। इससे बाह्य सराज के लोगों को 10 किलोमीटर पैदल चलने से राहत मिली। अब उन्हें पांच किमी पैदल सफर करना होगा। प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार देर रात से मौसम के करवट बदलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निचले पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहा। वीरवार को भी इन क्षेत्रों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 और 21 जनवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

17, 18, 19 और 20 जनवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी व शिमला जिले के कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। अगले 3-4 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन

कहां कितना रहा न्यूनतम पारा
 
ताबो -13.2
कुकुमसेरी -12.1
केलांग -9.1
समदो -9.0
कल्पा -0.8
मनाली -0.6
ऊना 1.7
मंडी 2.9
हमीरपुर 2.9
बिलासपुर 3.5
शिमला 4.2
धर्मशाला 5.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed