फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather snowfall rain in himachal Saturday meteorological department latest update

Himachal Weather: चोटियों पर फाहे, शिमला में पेड़ गिरने से एनएच पर दो घंटे जाम; जानें मौसम पूर्वानुमान

Sat, 03 May 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 03 May 2025 02:00 AM IST
सार

शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित सोलन, बिलासपुर में झमाझम बादल बरसे। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, शनिवार को भी बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन
himachal weather snowfall rain in himachal Saturday meteorological department latest update
शिमला में बारिश के दौरान बचते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को कुल्लू और लाहौल की चोटियों पर फिर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला सहित सोलन, बिलासपुर में झमाझम बादल बरसे। मैदानी जिलों में अंधड़ चला। मंडी की बल्ह घाटी और रामपुर के पंद्रह-बीस क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। शिमला में टुटीकंडी के पास पेड़ गिरने से यातायात करीब दो घंटे ठप रहा। इससे तीन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। बारिश-अंधड़ से आम, टमाटर, खीरे की फसल को नुकसान हुआ है। हमीरपुर में अंधड़ से 70 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हिमाचल के कई क्षेत्रों में शनिवार को भी बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन


विज्ञापन

हिमाचल में वीरवार रात से जारी बारिश का दौर शुक्रवार दोपहर तक जारी रहा। शिमला, धर्मशाला, मंडी, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू समेत कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलों से सेब, गुठलीदार फलों, मटर समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश से गेहूं को भी क्षति हुई है। शिमला में झमाझम बारिश के बीच टुटीकंडी में चीड़ का बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे खलीनी-टुटीकंडी बाईपास पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। पेड़ गिरने से सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। निचले हिमाचल में अंधड़ और बारिश से भारी नुकसान हुआ है।

रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में शुक्रवार सुबह रुक-रुक बर्फ के फाहे गिरे। हमीरपुर जिले में अंधड़ ने जमकर कहर मचाया। बमसन तहसील की ग्राम पंचायत नाड़सी के खंदेहड़ा गांव में स्लेटपोश मकान पर बिजली गिरी। इससे मकान की ऊपरी मंजिला में रखा सामान जलकर राख हो गया। चंबा में हल्की बारिश हुई। मंडी की बल्हघाटी में वीरवार देर शाम ओलावृष्टि से टमाटर और खीरा की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से टमाटर की पौध से फूल झड़ गए।



रामपुर की कूट में वीरवार रात को भारी ओलावृष्टि से सेब की फसल को क्षति पहुंची है। करीब 10 से 15 मिनट तक रुक रुक कर ओलावृष्टि हुई। वहीं, रोहड़ू में भी कई जगह ओलावृष्टि से सेब को नुकसान पहुंचा है। ऊना में अंधड़ से आम की 30 फीसदी फसल को नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं से आम के पेड़ों पर लगे फल गिर गए। वहीं, खेतों में काटकर रखी गेहूं की फसल भीग गई। कांगड़ा में शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश भी हुई। वहीं, धौलाधार की पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हुआ।
विज्ञापन




माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में आठ मई तक लगातार बारिश का दाैर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान, कई स्थानों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने और बिजली चमकने का येलो अलर्ट है।

 

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 34.4
कांगड़ा 30.8
हमीरपुर  30.5
बिलासपुर 28.5
नाहन 27.4
चंबा 26.4
मंडी 25.6
मनाली 21.5
शिमला 19.0
सोलन 18.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed