फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Snowfall on high peaks including Rohtang on Sunday morning cold increased

Himachal Weather: रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर आज सुबह गिरे बर्फ के फाहे, ठंड में बढ़ोतरी; जानें मौसम अपडेट

Sun, 22 Dec 2024 12:25 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 22 Dec 2024 12:25 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू में रविवार सुबह बर्फ के हल्के फाहे गिरे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Snowfall on high peaks including Rohtang on Sunday morning cold increased
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू में एक सप्ताह बाद मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर रविवार सुबह बर्फ के हल्के फाहे गिरे हैं। हालांकि मनाली से केलांग के बीच वाहनों की आवाजाही जारी है। पहाड़ों पर हल्के बर्फ के फाहों के बाद घाटी में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। कुल्लू में सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। बागवानों व किसानों को बारिश व बर्फबारी की उम्मीद है।

विज्ञापन


बता दें कि हिमाचल में प्रचंड ठंड पड़ रही है। ताबों में माइनस 14 डिग्री के साथ प्रदेश के पांच जिलों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा पड़ रहा है। कोहरे के चलते कुल्लू में शनिवार को तीसरे दिन भी उड़ानें नहीं हो सकीं। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 23 और 24 दिसंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है, लेकिन 27 दिसंबर को पूरे प्रदेश में बारिश और कई इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन


छह दिन तक शीतलहर
प्रदेश में अगले छह दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी। मैदानी इलाकों में 24 और 25 को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मंडी, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। शनिवार को ताबों में इस सीजन में सबसे कम माइनस 14 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में भी कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मनाली, कल्पा, नारकंडा और सिस्सू सहित ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में 23 और 24 दिसंबर को बारिश बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हिमाचल में न्यूनतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर का 2.0, भुंतर का 1.5, कल्पा का -1.7, धर्मशाला का 4.4, ऊना का 1.0, नाहन का 6.9, पालमपुर का 3.5, सोलन का 2.0, मनाली का 2.4, कांगड़ा का 4.0, मंडी का 3.3, हमीरपुर का 2.8, बिलासपुर का 4.0, चंबा का 4.7, जुब्बरहट्टी का 6.6, कुफरी का 5.1, नारकंडा का 2.8, भरमौर का 4.9, धौलाकुआं का 5.6, पांवटा साहिब का 7.0, बजौरा का 1.0, हमीरपुर का 2.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed