फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Snowfall in Shimla Rohtang Jalori Pass and Lagvali chances of rain

Himachal Weather: शिमला, रोहतांग, जलोड़ी दर्रा और लगवैली में गिरे फाहे, इस दिन तक बारिश और बर्फबारी के आसार

Wed, 12 Feb 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 12 Feb 2025 01:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather Snowfall in Shimla Rohtang Jalori Pass and Lagvali chances of rain
लाहौल-स्पीति में माइनस तापमान के बीच बर्फ जम रही है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी शिमला सहित रोहतांग, जलोड़ी दर्रा और लगवैली में मंगलवार दोपहर को बर्फ के फाहे गिरे। दोपहर करीब सवा दो बजे शिमला के कुछ क्षेत्रों में धूप खिली रही और कुछ जगह फाहे गिरे। ऐतिहासिक रिज मैदान पर फाहे गिरने से सैलानी झूम उठे। हालांकि कुछ देर बार पूरे शहर में मौसम साफ हो गया। बुधवार से प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी जिलों में मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


लाहौल घाटी के कई क्षेत्रों में मंगलवार को शीतलहर का दौर जारी रहा। कुल्लू जिला के जलोड़ी दर्रा, हामटा, चंद्रखणी, लगवैली की पहाड़ियों के साथ ग्रेट हिमायलन नेशनल पार्क की चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। कुल्लू के कई क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। जलोड़ी दर्रा पांच दिन बाद छोटे वाहनों के लिए खुल गया है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.2, बिलासपुर में 24.9, कांगड़ा में 24.0, नाहन में 23.4, सोलन में 21.8, धर्मशाला में 19.0, शिमला में 16.4, मनाली में 11.2, कल्पा में 10.2 और डलहौजी में 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
ताबो -7.9
कुकुमसेरी  -6.6
केलांग -6.5
कल्पा -2.6
मनाली 2.9
भुंतर 3.0
ऊना 4.2
सोलन 4.6
बिलासपुर 5.0
धर्मशाला  5.2
मंडी 5.9
शिमला  7.0
कांगड़ा 7.5
नाहन 9.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed