फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Snowfall in Narkanda-Kufri and Atal Tunnel Rohtang Two NHs 120 bus routes halted

Himachal Weather: नारकंडा-कुफरी और अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी; दो NH, 120 बस रूट ठप; जानें मौसम अपडेट

Mon, 13 Jan 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/रामपुर बुशहर/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/रामपुर बुशहर/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 13 Jan 2025 02:00 AM IST
सार

Himachal Weather: रविवार को शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी, नारकंडा, हाटू पीक, चौपाल और डोडरा क्वार क्षेत्र में बर्फबारी हुई। वहीं, मैदानी इलाकों में कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं घना कोहरा छाया रहा। 

विज्ञापन
Himachal Weather Snowfall in Narkanda-Kufri and Atal Tunnel Rohtang Two NHs 120 bus routes halted
रविवार को शिमला के रिज मैदान पर हुई हल्की बर्फबारी में मस्ती करते सैलानी । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार रात से प्रदेश की चोटियों पर शुरू हुआ बर्फबारी का दौर रविवार को भी जारी रहा, जबकि राजधानी शिमला समेत निचले क्षेत्रों में बारिश से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी, नारकंडा, हाटू पीक, चौपाल और डोडरा क्वार क्षेत्र में बर्फबारी हुई। बर्फ पर फिसलन होने से शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे-5 नारकंडा में बंद हो गया है। बसों को वाया बसंतपुर भेजा जा रहा है। बर्फबारी से शिमला-चौपाल मार्ग भी बंद है। उधर, अटल टनल और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से मनाली-केलांग नेशनल हाईवे बंद हो गया है।

विज्ञापन

कुल्लू, मंडी, चंबा, लाहौल, किन्नौर और सिरमौर जिले की चोटियां एक बार फिर सफेद हो गई हैं। लाहौल के रिहायशी इलाकों में भी बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मैदानी इलाकों में कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं घना कोहरा छाया रहा। अटल टनल तक फोर बाई फोर वाहनों में पर्यटक अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में पहुंचे। वहीं, जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी से एनएच-305 घियागी से जलोड़ी तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद हो गया है। रविवार को खराब मौसम के कारण गगल एयरपोर्ट से शिमला-धर्मशाला हवाई रूट पर होने वाली उड़ान रद्द हो गई। यह फ्लाइट शिमला से ही धर्मशाला नहीं पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर उपमंडल के 15/20, 12/20, सुंगरी और ननखड़ी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण रोहड़ू और ननखड़ी के खमाडी में परिवहन निगम की एक-एक बस फंस गई है। सोलन, धर्मपुर और कुमारहट्टी क्षेत्र में आठ घंटे ब्लैकआउट रहा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की तीन बसें बंजार के शरची, खौली और गाड़ागुशैणी में फंस गई हैं।

विज्ञापन

आज से दो दिन मौसम साफ, 15 से 18 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल में अगले दो दिन 13 और 14 जनवरी को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। इसके बाद 15, से 18 जनवरी तक हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 13, 14 और 15 जनवरी को निचले क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। रविवार को सराहन में 18.1, रोहडू में 15.0, पच्छाद में 5.1, मनाली में 5.0, पांवटा साहिब में 4.8, कसौली में 4.5, धौलाकुआं में 4.0 और बरठीं में 4.0 मिलीमीटर वर्षा हुई।

कहां कितनी बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
 
रोहतांग दर्रा 15
कुंजम दर्रा 20
सच्चे जोत 9
अटल टनल  8
उदयपुर  5
शिलारू 5
नारकंडा 5
सिस्सू  4
केलांग  4
खज्जियार  3
कुफरी 2

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
 
ताबो -5.2
नारकंडा  -2.9
कुकुमसेरी -2.8
समदो -2.7
कुफरी -1.2
कल्पा -1.0
शिमला 2.2
धर्मशाला  4.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed