फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather rain and thunderstorm tomorrow and day after

Himachal Weather: मई में सामान्य से पांच फीसदी कम बरसे बादल, कल-परसों बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट; जानें

Fri, 30 May 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 30 May 2025 02:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 31 मई और एक जून के लिए चंबा, कागड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather rain and thunderstorm tomorrow and day after
रिज मैदान शिमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मई में सामान्य से पांच फीसदी कम बादल बरसे हैं। प्रदेश में 1 से 29 मई तक की अवधि के लिए 59.7 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। प्रदेश में अभी तक 57 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। बिलासपुर में सामान्य से 97, हमीरपुर में 85, कांगड़ा में 47, शिमला में 31, सिरमाैर में 231, सोलन में 210 और ऊना में 146 फीसदी अधिक बारिश हुई। चंबा में सामान्य से 28, किन्नाैर में 68, कुल्लू में 43, लाहाैल-स्पीति में 53 और मंडी में एक फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। 31 मई और एक जून के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में दो जून तक हल्की बारिश, ओलावृष्टि के आसार हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर में धूप ने पसीने छुड़वा दिए हैं। ऊना, हमीरपुर में अधिकतम तापमान फिर 40 डिग्री पार हो गया है। वीरवार को प्रदेश के नौ स्थानों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। कुल्लू में इन दिनों मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। वीरवार दोपहर तक कुल्लू में धूप खिली रही शाम के समय मौसम ने करवट बदली। घने बादलों के साथ तेज अंधड़ चला। प्लम के लिए अंधड़ को बागवान नुकसानदायक मान रहे हैं। वहीं लगातार बिगड़ते मौसम के चलते बागवानों को ओलावृष्टि का भी डर सताने लगा है। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार चार दिन बारिश होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

बुधवार रात को पालमपुर में 31.6, मुरारी देवी में 17.2, कटौला में 13.0, सुजानपुर टिहरा में 12.8, नाहन में 10.8, सलापड़ में 10.5, शिमला में 7.0, कांगड़ा में 6.6, बजौरा में 5.5 और पांवटा साहिब में 5.2 मिलीमीटर बारिश हुई। बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 12.4, सुंदरनगर में 18.4, भुंतर में 15.1, कल्पा में 8.4, धर्मशाला में 13.2, ऊना में 20.4, नाहन में 18.8, केलांग में 6.3, सोलन में 15.0, मनाली में 11.9, कांगड़ा में 18.0, मंडी में 19.8, बिलासपुर में 19.3, हमीरपुर में 20.0, चंबा में 17.1, कुकुमसेरी में 9.4, नारकंडा में 10.1, रिकांगपिओ में 11.8, भरमाैर में 14.2, कसाैली में 20.6 और पांवटा साहिब में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 41.5
हमीरपुर 40.5
बिलासपुर 38.7
नेरी 38.6
सुंदरनगर 37.4
कांगड़ा 37.0
बरठीं 36.2
मंडी 36.2
धौलाकुआं 35.1
चंबा 33.9
धर्मशाला 32.0
नाहन 31.7
सोलन  30.6
शिमला 26.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed