फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Pre-monsoon knocks in Shimla monsoon will reach Himachal between 21 and 23 June

Himachal Weather: शिमला में झमाझम बारिश, 21 से 23 जून के बीच हिमाचल पहुंचेगा मानसून; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Tue, 17 Jun 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 17 Jun 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में 21 से 23 जून के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना है। वहीं, मंगलवार को भी प्रदेश में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather Pre-monsoon knocks in Shimla monsoon will reach Himachal between 21 and 23 June
शिमला के रिज मैदान पर बारिश रुकने के बाद धुंध में घूमते सैलानी । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी शिमला में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। सोमवार दाेपहर बाद शहर में करीब डेढ़ घंटे के दौरान 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में दोपहर ढाई बजे के बाद बादल झमाझम बरसे। रात तक शहर में बूंदाबांदी का दौर भी जारी रहा, जबकि मैदानी जिलों में लोग गर्मी से बेहाल रहे। प्रदेश में 21 से 23 जून के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना है। 21 और 22 जून को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मंगलवार को भी प्रदेश में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। तापमान में कमी आने से तपती गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

मैदानी जिलों में सोमवार को भी गर्मी का असर जारी रहा। हालांकि, ऊना जिले में सोमवार सुबह बादल छाए रहे। इस दौरान तेज धूप से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में भी सोमवार को मौसम साफ बना रहा। दोपहर बाद हल्के बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में 17 से 19 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। अन्य जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। राजधानी शिमला में सोमवार दोपहर बाद हुई भारी बारिश से शहर के नाले उफान पर आ गए और कई जगह सड़कों पर जलभराव हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से न्यू शिमला में पानी घरों में घुस गया। उधर, रविवार रात को कांगड़ा में 33.6, करसोग में 27.0, पालमपुर में 23.8, जोत में 16.8, धर्मशाला में 16.0, पांवटा साहिब-नगरोटा सूरियां में 13.2, जुब्बड़हट्टी में 12.0, कुफरी में 8.6, शिमला में 7.4, कोठी में 7.0 और भरमौर में 6.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

विज्ञापन

रविवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 17.4, सुंदरनगर में 21.6, भुंतर में 20.0, कल्पा में 12.3, धर्मशाला में 20.5, ऊना में 23.4, नाहन में 21.5, केलांग में 9.5, पालमपुर में 22.5, सोलन में 19.2, मनाली में 16.1, कांगड़ा में 21.8, मंडी में 22.5, बिलासपुर में 23.0, हमीरपुर में 25.4, चंबा में 20.0, डलहाैजी में 13.7, जुब्बड़हट्टी में 17.8, कुफरी में 14.6, कुकुमसेरी में 8.3, नारकंडा में 12.4, भरमाैर में 14.6, रिकांगपिओ में 15.5, सेऊबाग में 18.5, कसाैली में 20.5, सराहन में 14.7 और ताबो में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
हमीरपुर 38.2
ऊना 38.0
नेरी 36.8
बिलासपुर 35.6
सुंदरनगर 34.8
भुंतर 34.6
धौलाकुआं 33.8
मंडी 33.4
बजौरा 33.1
बरठीं  32.8
नाहन 32.6
सोलन 32.2
चंबा 30.9
मनाली 27.2
शिमला 25.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed