फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather forecast rainfall and snowfall in hp

Himachal Weather: इस दिन से बदलेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम, बर्फबारी के भी आसार, जानें पूरा अपडेट बस एक क्लिक पर

Tue, 05 Nov 2024 10:21 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 05 Nov 2024 10:21 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में सात नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। वहीं, आठ नवंबर से मौसम करवट बदलेगा।
 

विज्ञापन
himachal weather forecast rainfall and snowfall in hp
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पिछले एक माह से बारिश न होने और सर्दी में चढ़ते पारे के बीच हिमाचल प्रदेश में आठ नवंबर से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। इससे प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक कमी दर्ज होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


आठ से बदलेगा मौसम, 11 को बारिश के आसार
11 नवंबर को कांगड़ा, चंबा में बारिश और लाहौल-स्पीति के पश्चिमी क्षेत्र में बर्फबारी के आसार हैं। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से प्रदेश में अधिकतम पारे ने बीते दिनों में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। सात नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। वहीं, आठ नवंबर से मौसम करवट बदलेगा।
विज्ञापन


कांगड़ा, धर्मशाला और मंडी में सोमवार को नवंबर का सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। धर्मशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2020 में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री रहा था। कांगड़ा में पारा 29.3 डिग्री रहा, इससे पहले यहां नवंबर 2020 में पारा 28.4 रहा था। मंडी में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री रहा, इससे पहले मंडी में नवंबर के दौरान सबसे अधिक पारा वर्ष 2020 में 27.4 डिग्री रहा था।  केलांग में 2016, चंबा में 2010 और नाहन में 1987 के बाद सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को हमीरपुर में अधिकतम तापमान 35.3, ऊना में 33.0, बिलासपुर में 31.4, नेरी में 31.1, भुंतर में 29.8, धौलाकुआं में 29.7, नाहन-सुंदरनगर में 29.3, चंबा में 28.8, सोलन में 27.8, शिमला में 22.9, मनाली में 21.6, कल्पा में 20.9, केलांग में 19.1 और नारकंडा में 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

ताबो में माइनस 1.1, कुकुमसेरी में शून्य हुआ रात का पारा
रविवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 1.1, कुकुमसेरी में 0.3, केलांग में 3.0, कल्पा में 5.0, मनाली में 7.9, भुंतर में 8.0, ऊना-सोलन में 10.4, शिमला में 12.0, मंडी में 12.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed