फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Fog started spreading in the plains Rain and snow expected in the mountains from 11 november

Himachal Weather: मैदानी इलाकों में छाने लगा कोहरा, ये सावधानियां जरूरी; पहाड़ों में कल से बारिश-बर्फ के आसार

Sun, 10 Nov 2024 10:10 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/बिलासपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 10 Nov 2024 10:10 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मैदानी इलाकों में कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 11 नवंबर को वर्षा व बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Fog started spreading in the plains Rain and snow expected in the mountains from 11 november
शनिवार सुबह बिलासपुर शहर में छाई धुंध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेशभर में मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मैदानी इलाकों में कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बिलासपुर और मंडी में जलाशय वाले क्षेत्रों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। उधर, राज्य के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 11 नवंबर को वर्षा व बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। राज्य में अगले 4-5 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, शनिवार को शिमला में बादल छाए रहे। बिलासपुर में घना कोहरा रहा तो सुंदरनगर व मंडी में मध्यम कोहरा छाया रहा। ताबो में न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री रहा तो ऊना में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन






उधर, बिलासपुर जिले में ठंड के साथ ही धुंध पड़नी शुरू हो गई है। धुंध के कारण राजमार्ग और अन्य सड़कों पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष योजना तैयार की है। पुलिस ने फोरलेन पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को सतर्क रहने और फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी है ।जिले की प्रवेश सीमा गरामोड़ा और अंतिम सीमा बलोह में पुलिस की टीम बैरिकेड लगाकर इसे दोनों जगह वनवे करेगी, जिससे तेज रफ्तार से अगर कोई गाड़ी आ भी रही है तो उसकी रफ्तार वहां थम जाए। धुंध के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो जाती है। डॉक्टरों ने इस मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


ये सावधानियां जरूरी
उधर, डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने कहा कि धुंध में दृश्यता कम हो जाती है, इसलिए गति धीमी रखें। हेडलाइट्स का उपयोग करें, लो बीम हेडलाइट्स का इस्तेमाल करें, फॉग लाइट्स का भी उपयोग करें। सड़क पर सुरक्षित दूरी बनाए रखें, सामने चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाए रखें। हॉर्न का उपयोग सीमित रखें, क्योंकि यह भ्रमित कर सकता है। वाहन चालकों को सचेत करने के लिए हल्के से हॉर्न बजा सकते हैं। विंडशील्ड, मिरर को साफ रखें। इमरजेंसी लाइट्स चालू रखें, खतरनाक मोड़, चौराहों पर सतर्कता खासकर मोड़, क्रॉसिंग, चौराहों पर अत्यधिक सतर्कता बरतें। अगर सड़क पर ब्रेक लगानी हो तो पहले इंडिगेटर दें, बोट चालक भी झील के किनारे बोट खड़ा करते समय, झील में बोट उतारते हुए सतर्क रहें।

सांसों पर संकट, दिल्ली पंजाब हरियाणा में हवा बहुत खराब
राष्ट्रीय राजधानी, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत में बहुत खराब हवा के चलते सांसों पर संकट बना हुआ है। दिल्ली में शनिवार को भी धुंध की मोटी चादर छाई रही। धीमी और नम हवा के चलते स्थिति फिलहाल सुधरती नजर नहीं आ रही है। राजधानी के कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 के पार रहा। लगातार नौवें दिन हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, पूरे देश खासकर उत्तर भारत में दिल्ली समेत पांच शहरों में हवा बहुत खराब है। इन जगहों पर शनिवार शाम चार बजे एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया गया। इनमें दिल्ली सबसे अधिक प्रदूषित रहा, जहां औसत एक्यूआई 352 दर्ज हुआ। हिमाचल प्रदेश के बद्दी में 344, चंडीगढ़ में 332, हरियाणा के बहादुरगढ़ में 305 और मध्य प्रदेश के मंडीदीप में एक्यूआई 343 दर्ज किया गया। दिल्ली के बवाना में एक्यूआई 405 दर्ज किया गया। एक दिन पहले की तुलना में स्थिति कुछ बेहतर है, क्योंकि शुक्रवार को 12 जगहों पर एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया गया था, जबकि दिल्ली में यह 382 था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed