फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Chances of rain and snowfall in many areas of Himachal Pradesh today and tomorrow

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज और कल बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें मौसम अपडेट

Wed, 22 Jan 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 22 Jan 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम केंद्र शिमला के मुताबिक अगले दो दिनों में प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आ सकती है।  24 और 25 जनवरी को सुबह और देर रात को निचली पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal Weather Chances of rain and snowfall in many areas of Himachal Pradesh today and tomorrow
रिज मैदान शिमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को कई क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं। मौसम केंद्र शिमला के मुताबिक अगले दो दिनों में प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आ सकती है। सरकार ने सड़कों की बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग और प्रशासन को अलर्ट जारी किया है। उसके बाद मौसम साफ रहेगा। 24 और 25 जनवरी को सुबह और देर रात को निचली पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को राजधानी शिमला समेत अन्य जिलों में दिनभर बादल छाए रहे।

विज्ञापन


उधर, जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू में तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। लगातार तीसरे दिन 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। हालांकि, दिनभर कुल्लू और लाहौल में बादल छाए रहे। चोटियों पर हिमपात के बावजूद निचले क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश नहीं हुई। ऐसे में किसानों व बागवानों को निराशा हाथ लगी है। वहीं, मनाली से केलांग के बीच एचआरटीसी बस सेवा एक सप्ताह से अधिक से बंद पड़ी है। केलांग से दारचा सड़क और मनाली से अटल टनल रोहतांग के बीच फोर बाई फोर वाहन दौड़े। वहीं, लाहौल में करीब 100 संपर्क सड़कें अभी भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन


कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.2, सुंदरनगर 5.1, भुंतर 4.7, कल्पा 0.2, धर्मशाला 4.5, ऊना 5.0, नाहन 8.6, केलांग -3.2, पालमपुर 6.5, मनाली 3.9, कांगड़ा 8.0, मंडी 6.2, बिलासपुर 6.0, हमीरपुर 7.3, चंबा 6.0, डलहाैजी 7.0, कुफरी 6.5, कुकुमसेरी -5.6, नारकंडा 5.1, भरमाैर 4.9, रिकांगपिओ 2.6, सेऊबाग 3.5, बरठीं 5.9, धाैलाकुआं 7.6, कसाैली 11.2, सराहन 7.7, पांवटा साहिब 10.0, देहरा गोपीपुर 9.0, ताबो -4.3 व बजाैरा में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed