फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Sewerage charges for three months now ₹399 monthly water bill ₹444 bills issued in cities

हिमाचल: 3 माह का सीवरेज चार्ज अब 399, पानी का मासिक बिल 444 रुपये; संशोधित टैरिफ के अनुसार शहरों में बिल जारी

Sun, 05 Oct 2025 11:52 AM IST
अंकेश डोगरा कमलेश रतन भारद्वाज, हमीरपुर
कमलेश रतन भारद्वाज, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 05 Oct 2025 11:52 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में पानी के बिल के साथ सीवरेज के चार्ज में भी बढ़ोतरी की गई है। पानी के बिल में मासिक 307 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पहले 137 रुपये मासिक बिल लिया जा रहा था, जो कि अब 444 रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Himachal Sewerage charges for three months now ₹399 monthly water bill ₹444 bills issued in cities
पानी का बिल (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जल शक्ति विभाग ने प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में पानी के बिल के साथ सीवरेज के चार्ज में भी 92 रुपये की मासिक बढ़ोतरी की है। पानी के बिल पर 30 फीसदी सीवरेज का चार्ज जल शक्ति विभाग की ओर से वसूल किया जाता है। अब मासिक सीवरेज चार्ज 41 रुपये से बढ़कर 133 रुपये हो गया है। पानी के बिल में मासिक 307 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पहले 137 रुपये मासिक बिल लिया जा रहा था, जो कि अब 444 रुपये हो गया है।

विज्ञापन

सितंबर 2024 से दिसंबर 2024 तक जारी तीन माह के बिल में यह बढ़ोतरी लागू कर बिल जारी किए गए हैं। ऐसे में त्रैमासिक 30 फीसदी शुल्क 399 रुपये बन रहा है, जो पहले महज 123 रुपये था। अब पानी के बिल के साथ सीवरेज का टैरिफ भी मध्यवर्गीय परिवारों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। एक ही झटके में सैकड़ों रुपये की बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। बीते वर्ष अक्तबूर में इस टैरिफ में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में जल शक्ति विभाग की बिलिंग की व्यवस्था नौ माह देरी से चल रही है। पहले छह माह तक के एकमुश्त बिल उपभोक्ताओं को जारी होते थे, लेकिन अब तीन माह के बिल जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में इस वर्ष की पहली तिमाही के बिल मार्च तक जारी होंगे। बिलिंग की इस व्यवस्था को दुरस्त करना भी विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। सितंबर से दिसंबर 2024 का तीन माह का पानी और सीवरेज का बिल 1732 रुपये जारी किया गया है। पहले यह त्रैमासिक बिल महज 535 रुपये बनता था।

विज्ञापन

मुकेश ने दिए थे लंबित बिल न लेने के आदेश...पानी और सीवरेज की बिलिंग की व्यवस्था में शक्ति विभाग का नियंत्रण है। ऐसे में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के बिल बढ़ोतरी के विषय में शहरी विकास विभाग से चर्चा करने के बयान पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में लंबित बिल न लेने के विभाग को आदेश देने की बात कही है, लेकिन बिल जारी कर इसकी वसूली की प्रक्रिया जारी है। उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी फिलहाल बिल न लेने के विभाग को निर्देश दिए हैं। बीते वर्ष ही ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति कनेक्शन 100 रुपये और शहरी क्षेत्रों में टैरिफ में तीन गुना बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया था। 

शहरी उपभोक्ताओं को मासिक 444 रुपये शुल्क के हिसाब से तीन माह के बिल जारी किए गए हैं। इसमें 30 फीसदी मासिक सीवरेज चार्ज 133 रुपये बनता है, जो कि पहले 137 रुपये पानी के बिल पर मासिक 41 रुपये था। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग, मंडल हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed