फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Vikramaditya Singh said Kangana is like our elder sister bring funds from the Center

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले- कंगना हमारी बड़ी बहन जैसी, केंद्र से फंड लाएं

Tue, 15 Apr 2025 06:48 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 15 Apr 2025 06:48 PM IST
सार

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी कंगना पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत हमारी बड़ी बहन की तरह हैं। 

विज्ञापन
Himachal Vikramaditya Singh said Kangana is like our elder sister bring funds from the Center
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों बिजली बिल को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी कंगना पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सांसद कंगना रनौत हमारी बड़ी बहन की तरह हैं। वह दिल्ली में केंद्र सरकार से प्रदेश के लिए सहयोग लेकर आएं, इसमें हम उनके साथ खड़े हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के विकास के लिए राजनीति नहीं होनी चाहिए। इससे आगे बढ़कर केंद्र से उन्हें प्रदेश की पैरवी करनी चाहिए। इसमें जो हम कर सकते हैं, हम करेंगे और प्रशासन भी उनका सहयोग करेगा। विक्रमादित्य ने कहा कि कंगना चुनी हुई जनप्रतिनिधि हैं, इस नाते उन्हें केंद्र से फंड लाना चाहिए। इससे प्रदेश का विकास होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed