फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Vehicle with Punjab number crashed pistol and two magazines recovered Police registered a case

Himachal News: पंजाब नंबर की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पिस्टल और दो मैगजीन बरामद; पुलिस ने दर्ज किया मामला

Mon, 11 Aug 2025 07:00 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 11 Aug 2025 07:00 PM IST
सार

रविवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी आशादेवी-अंबोटा मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। गाड़ी में पंजाब के जिला तरनतारन के चार लोग सवार थे। आरोप है कि गाड़ी चालक ने शराब का सेवन भी किया था और उनके पास पंजाब स्टेट की लाइसेंसी पिस्टल भी थी। पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
Himachal Vehicle with Punjab number crashed pistol and two magazines recovered Police registered a case
गगरेट क्षेत्र में पेड़ से टकराई गाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आशादेवी-अंबोटा सड़क पर रविवार रात पंजाब नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर पीबी 02 ईएक्स 8090 पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी एक पेड़ के सहारे रुक गई अन्यथा खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो जाता। गाड़ी में पंजाब के जिला तरनतारन के चार लोग सवार थे। आरोप है कि गाड़ी चालक ने शराब का सेवन भी किया था और उनके पास पंजाब स्टेट की लाइसेंसी पिस्टल भी थी। हिमाचल का लाइसेंस न होने के चलते गगरेट पुलिस ने पिस्टल कब्जे में लेकर आर्म्स एक्ट और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

45 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन बरामद
पुलिस के अनुसार रविवार रात को सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी आशादेवी-अंबोटा मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक इंचार्ज घनश्याम शर्मा ने पाया कि गाड़ी के डैशबोर्ड में कोई हथियार भी है। इसकी सूचना तत्काल एसएचओ सनी गुलेरिया को दी गई। एसएचओ और सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। तब तक घायलों को गाड़ी से निकालकर सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचाया गया था। डॉक्टरों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई। एसएचओ सनी गुलेरिया ने घायलों के एक साथी से .45 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन बरामद किए। इनमें से एक खाली था, जबकि एक में नौ कारतूस थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब पिस्टल को लेकर पड़ताल शुरू हुई तो पाया गया कि पंजाब के तरनतारन के गांव बाण तारा सिंह निवासी सुखदेव सिंह, रछपाल सिंह, गुरलाल सिंह व गुरजीत सिंह घूमने के लिए निकले थे। इनमें से एक ने अपनी पंजाब स्टेट लाइसेंसी पिस्टल भी गाड़ी में रखी थी, लेकिन उसे पंजाब के बाहर नहीं ले सकते थे। इसी के चलते पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने व आर्म्स एक्ट के तहत चारों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपी पंजाब से हथियार लेकर क्यों आए थे, इसकी पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed