{"_id":"67fb9e1fb93616e6fb0aabbd","slug":"himachal-unknown-people-broke-the-tomb-in-bilaspur-case-registered-against-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: बिलासपुर में अज्ञात लोगों ने तोड़ी मजार, केस दर्ज, आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: बिलासपुर में अज्ञात लोगों ने तोड़ी मजार, केस दर्ज, आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Sun, 13 Apr 2025 04:51 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 13 Apr 2025 04:51 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के सांढू मैदान में अज्ञात लोगों ने मजार को तोड़ दिया है। करीब एक सप्ताह पहले भी इस मजार को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट की गई थी, जिस पर सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ता मजार के पास पहुंच गए थे।
विज्ञापन
अज्ञात लोगों ने तोड़ी मजार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोबिंद सागर झील के किनारे ऐतिहासिक सांढू मैदान में बनाई गई मजार को अज्ञात लोगों ने शनिवार रात को तोड़ दिया। सदर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सांढू मैदान स्थित यह मजार पिछले कुछ दिनों से विवादों में चली हुई है। एक सप्ताह पहले यहां मजार को रातों रात सांढू मैदान में बनाने की भ्रामक पोस्ट की गई थी। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मजार को तोड़ने पहुंच गए।
विज्ञापन
हालांकि, सोशल मीडिया की पोस्ट झूठी साबित होने के बाद वह वापस चले गए थे। तब सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया था, लेकिन इस मामले की जांच पूरी होने से पहले ही अज्ञात लोगों ने इस मजार को शनिवार रात को तोड़ दिया। मजार की देखभाल करने वाले सलीम अहमद ने बताया कि रविवार सुबह सांढू मैदान पहुंचे तो उन्होंने मजार टूटी थी। सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। मजार पहले भी विवादों में रह चुकी है। करीब दो साल पहले भी इस मजार को अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में तोड़ दिया था। सलीम अहमद का कहना है कि खाकी शाह की यह मजार भाखड़ा बांध बनने के बाद अस्तित्व में आई गोबिंद सागर झील में डूबे पुराने बिलासपुर के समय की है। इस मजार में हिंदू और मुस्लिम समुदाय की आस्था है। वर्तमान में झील का जलस्तर कम होने यह मजार भी ऐतिहासिक मंदिरों की तरह बाहर निकलती है।
विज्ञापन
मजार तोड़ने वाले अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। लोगों से अपील है कि भ्रामक पोस्ट पर ध्यान ने दें- शिव चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर।
विज्ञापन