फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Two women TGTs dismissed for doing B.Ed from unrecognized institute

Himachal : गैर मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड करने पर दो महिला टीजीटी बर्खास्त, शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

Sun, 18 May 2025 10:21 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 18 May 2025 10:21 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में दो महिला टीजीटी को शिक्षा विभाग ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि दोनों की बीएड डिग्री हरियाणा के संस्थान से है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Two women TGTs dismissed for doing B.Ed from unrecognized institute
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गैर मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड करने पर दो महिला टीजीटी को शिक्षा विभाग ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने विभागीय जांच के बाद शनिवार को कार्यालय आदेश जारी किए। दोनों की जुलाई 2024 में नियुक्ति हुई थी।  

विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोसरी, कांगड़ा और शिमला जिला के बौर स्कूल में तैनात दोनों शिक्षिकाओं के नियुक्ति आदेश निरस्त किए गए हैं। दोनों को बैचवाइज आधार पर नियुक्ति दी गई थी। दोनों की बीएड डिग्री हरियाणा के संस्थान से है। शिक्षा विभाग की स्क्रीनिंग कमेटी ने डिग्री सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: चिट्टा तस्करी में सलाखों के पीछे था बेटा, मां ने गम में तोड़ा दम, पति नशे में बेसुध; जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने इसे लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा हरियाणा सरकार को भी पत्र लिख  स्पष्टीकरण मांगा था। प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा के निदेशक ने जवाब में बताया कि किसी भी विश्वविद्यालय और संस्थान को संबद्धता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग देता है। यूजीसी ने कहा कि डिग्री प्रदान करने या देने का अधिकार केवल किसी केंद्रीय अधिनियम, प्रांतीय अधिनियम या राज्य अधिनियम द्वारा या उसके तहत स्थापित या निगमित विश्वविद्यालय या धारा-3 के तहत विश्वविद्यालय माने जाने वाले संस्थान को ही है। 

हरियाणा व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद हिसार संस्थानों की उपरोक्त श्रेणियों में से किसी के अंतर्गत नहीं आता है। दोनों शिक्षिकाओं को मार्च 2025 में नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। दोनों के स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed