फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Tourists stranded in Ladakh were evacuated via Shinkula flights

Himachal: लद्दाख में फंसे पर्यटकों को वाया शिंकुला निकाला, तनाव के चलते एयरपोर्ट से उड़ानों पर लगी है रोक

Fri, 09 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 09 May 2025 05:00 AM IST
सार

पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच लद्दाख एयरपोर्ट से उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में लद्दाख घूमने गए पर्यटकों को शिंकुला दर्रा होकर निकाला जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Tourists stranded in Ladakh were evacuated via Shinkula flights
कुशोक बकुला रिम्पोची हवाई अड्डा लेह। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मनाली-लेह सामरिक मार्ग वाया सरचू बंद होने से लद्दाख में फंसे पर्यटक शिंकुला दर्रा होकर निकाले जा रहे हैं। बीते दो दिनों में लद्दाख और लाहौल-स्पीति प्रशासन ने लद्दाख से वाया नीमू, पदम और शिंकुला दर्रा हजारों पर्यटकों को सुरक्षित निकाला है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच लद्दाख एयरपोर्ट से उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में लद्दाख घूमने गए पर्यटकों को शिंकुला दर्रा होकर निकाला जा रहा है। उधर, मनाली-लेह सड़क मार्ग वाया सरचू फिलहाल ट्रैफिक के लिए बंद है। हालांकि सीमा सड़क संगठन ने सरचू तक सड़क मार्ग से बर्फ हटा लिया है लेकिन किनारों पर बर्फ की दीवारें होने से सड़क मार्ग तंग है। यही कारण है कि बीआरओ ने अभी तक ट्रैफिक के लिए हरी झंडी नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है कि सीमा सड़क संगठन सरचू होकर लद्दाख के लिए जल्द ट्रैफिक को हरी झंडी देगा।
विज्ञापन


सैलानियों को मनाली भेजा
सहायक आयुक्त संकल्प गौतम ने बताया कि मनाली-लेह वाया सरचू होकर सड़क मार्ग फिलहाल बंद है। लद्दाख एयरपोर्ट से हवाई उड़ानों पर रोक लगने से वहां फंसे पर्यटकों को वाया नीमू व पदम और शिंकुला दर्रा निकाला जा रहा है। बताया कि दो दिन में वाया शिंकुला सैकड़ों पर्यटक वाहनों से हजारों सैलानियों को सुरक्षित मनाली भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed