फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Tourist Season Summer season begins discounts on booking in HPTDC hotels stopped

Himachal Tourist Season: समर सीजन शुरू, HPTDC के होटलों में बुकिंग पर छूट बंद; रफ्तार पकड़ने लगा है कारोबार

Tue, 15 Apr 2025 10:20 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 15 Apr 2025 10:20 AM IST
सार

Himachal Tourist Season: हिमाचल में समर सीजन शुरू होने के बाद पर्यटन विकास निगम ने अपने होटलों के कमरों में बुकिंग पर छूट बंद कर दी है। निगम 15 अप्रैल तक होटलों में ठहरने पर 20 से 40 फीसदी तक डिस्काउंट दे रहा है, 16 अप्रैल के बाद बुकिंग बिना छूट के होगी। 

विज्ञापन
Himachal Tourist Season Summer season begins discounts on booking in HPTDC hotels stopped
रिज मैदान पर घूमते सैलानी। शहर में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

समर सीजन में लंबे अरसे के बाद राजधानी में पर्यटन कारोबार रफ्तार पर है। बाहरी राज्यों से सैलानी गर्मी से राहत पाने के लिए हजारों की संख्या में रोजाना हिल्सक्वीन शिमला पहुंच रहे हैं। चार दिन में बाहरी राज्यों के करीब 36,052 पर्यटक वाहनों ने शहर में आवाजाही की है। इसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उत्तरप्रदेश और चंडीगढ़ सहित अन्य राज्य के वाहन शामिल हैं। वहीं समर सीजन शुरू होने के बाद पर्यटन विकास निगम ने अपने होटलों के कमरों में बुकिंग पर छूट बंद कर दी है।

विज्ञापन


निगम 15 अप्रैल तक होटलों में ठहरने पर 20 से 40 फीसदी तक डिस्काउंट दे रहा है, 16 अप्रैल के बाद बुकिंग बिना छूट के होगी। हालांकि निजी होटलों में पर्यटकों को स्पेशल पैकेज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।  सोमवार को भी चार दिन की छुट्टी के पैकेज के चलते राजधानी में पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी रहा। रिज मैदान सैलानियों से गुलजार रहा। सुहावने मौसम और खिली धूप में पर्यटकों ने मालरोड की सैर कर हसीन वादियों का लुत्फ उठाया। लक्कड़ बाजार सहित मालरोड पर जमकर खरीददारी की। सर्कुलर रोड से मालरोड को जोड़ने वाली निगम की लिफ्ट में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन

लिफ्ट पार्किंग में वाहन पार्क करने के बाद सैलानी लिफ्ट से होकर मालरोड पहुंचे। इस दौरान कई पर्यटकों ने हिल्स क्वीन से सटे पर्यटन स्थल नालदेहरा, मशोबरा, कुफरी, हसनवैली, शिलारू और नारकंडा का भी रुख किया। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने कहा कि समर सीजन में होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में होटलों में ऑक्यूपेंसी फुल होगी।

चार हफ्तों में 67 हजार वाहनों की एंट्री : शोघी बैरियर से 11 अप्रैल से लेकर सोमवार शाम तक करीब 67 हजार से ज्यादा वाहनों ने प्रवेश किया। इसमें करीब 36,052 हजार वाहन बाहरी राज्य के पर्यटकों के हैं। इनमें सोलन से शिमला के लिए 28,136 और शिमला से सोलन के लिए 38,919 वाहनों ने प्रवेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed