फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal This time counseling will be online in Technical University Hamirpur first process from July 15

Himachal News : तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में इस बार ऑनलाइन होगी काउंसलिंग, पहली प्रक्रिया 15 जुलाई से

Sun, 06 Jul 2025 06:50 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 06 Jul 2025 06:50 PM IST
सार

हमीरपुर तकनीकी विश्वविद्यालय ने बीटेक और बी फार्मेसी लेटरल एंट्री की तीन चरणों में होने वाली ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal This time counseling will be online in Technical University Hamirpur first process from July 15
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हमीरपुर तकनीकी विश्वविद्यालय में इस बार बीटेक और बी फार्मेसी लेटरल एंट्री की काउंसलिंग ऑनलाइन होगी। विश्वविद्यालय ने तीन चरणों में होने वाली ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। पिछले वर्ष केवल बी फार्मेसी लेटरल एंट्री की काउंसलिंग ऑनलाइन हुई थी। इस बार बीटेक डायरेक्ट एंट्री की काउंसलिंग भी ऑनलाइन की जाएगी। बी फार्मेसी लेटरल एंट्री की प्रवेश परीक्षा के आधार पर पहली काउंसलिंग 15 जुलाई को होगी और अभ्यर्थियों को 17 जुलाई तक संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। दूसरी काउंसलिंग 21 जुलाई को और रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 23 जुलाई होगी। तीसरी काउंसलिंग 25 जुलाई को होगी और रिपोर्ट 28 जुलाई तक करनी होगी।

विज्ञापन

बीटेक डायरेक्ट एंट्री की काउंसलिंग जेईई मेन और एचपीसीईटी के आधार पर की जाएगी। इसकी पहली काउंसलिंग 19 जुलाई को होगी और 22 जुलाई तक रिपोर्ट करनी होगी। दूसरी काउंसलिंग 24 जुलाई को तथा रिपोर्टिंग 26 जुलाई तक, जबकि तीसरी काउंसलिंग 29 जुलाई को और रिपोर्ट 31 जुलाई तक करनी होगी। इसी तरह बीएचएमसीटी और बीएससी एचएमसीटी की काउंसलिंग दो चरणों में होगी। पहली काउंसलिंग 21 जुलाई को और रिपोर्टिंग 23 जुलाई तक होगी। दूसरी काउंसलिंग 25 जुलाई को होगी और रिपोर्टिंग 28 जुलाई तक करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव कमल देव सिंह कंवर ने बताया कि काउंसलिंग फार्म भरने की अंतिम तिथि अब 13 जुलाई तक बढ़ा दी है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले से फार्म भरा है और उसमें संशोधन करना चाहते हैं, वे भी पोर्टल पर जाकर बदलाव कर सकते हैं। जिन पाठ्यक्रमों के लिए तिथि बढ़ाई गई है, उनमें बीटेक लेटरल एंट्री, बी फार्मेसी लेटरल एंट्री, बी आर्क, एमबीए, एमबीए टूरिज्म, एमसीए, एमटेक, एम फार्मेसी, एमएससी (फिजिक्स, एनवायरनमेंट), एमए/एमएससी योग शामिल हैं।

विज्ञापन

विशेष श्रेणियों के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 8, 9 और 16 जुलाई को की जाएगी। बी फार्मेसी, बीएचएमसीटी और बीएससी एचएमसीटी में एक्स-सर्विसमैन, डिफेंस, फ्रीडम फाइटर, स्पोर्ट्स और बैकवर्ड एरिया कोटे से आवेदन करने वालों के दस्तावेज 8 जुलाई को जांचे जाएंगे। बीटेक के इन्हीं कोटे के दस्तावेज 9 जुलाई को जांचे जाएंगे। बी आर्क, एमटेक, एम फार्मेसी, एमबीए, एमसीए, एमएससी (भौतिकी व पर्यावरण), योग, फार्म डी, बीटेक और बी फार्मेसी लेटरल एंट्री के दस्तावेज 16 जुलाई को जांचे जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को संबंधित तिथि को सुबह 10 बजे तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर परिसर में पहुंचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed