फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal TGT job taken on the basis of fake SC certificate accused belongs to general category

Himachal: एससी के फर्जी प्रमाणपत्र पर ले ली TGT की नौकरी, सामान्य वर्ग से संबंध रखता है आरोपी; केस दर्ज

Tue, 07 Jan 2025 07:16 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल /नेरवा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल /नेरवा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 07 Jan 2025 07:16 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक व्यक्ति ने फर्जी एससी प्रमाणपत्र के सहारे टीजीटी की नौकरी ले ली। नेरवा पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Himachal TGT job taken on the basis of fake SC certificate accused belongs to general category
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला शिमला की नेरवा तहसील के एक शख्स ने फर्जी एससी प्रमाणपत्र के सहारे टीजीटी की नौकरी ले ली। चौंकाने वाली बात यह है कि वह कई वर्षों तक नौकरी करता रहा। जब इसकी पोल खुली, तो पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की। मामला जिला शिमला के नेरवा थाना क्षेत्र में सामने आया है।

विज्ञापन


आरोप है कि सामान्य वर्ग के एक शख्स की ओर से अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर टीजीटी (कला) की नौकरी ले ली। अब अनुसूचित जाति बेरोजगार संघ की शिकायत पर नेरवा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार वर्ष 2009 में रोशन ने खुद को अनुसूचित जाति का बताते हुए फर्जी प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया। इसके आधार पर उसने टीजीटी के पद पर नौकरी प्राप्त की।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रोशन लाल निवासी गांव चिलराना डाकघर देईया तहसील नेरवा सामान्य जाति से संबंधित है और उसने गलत दस्तावेजों का सहारा लेकर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पद पर कब्जा कर लिया। इस पर नेरवा पुलिस ने सोमवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) और 471 (फर्जी दस्तावेज का उपयोग) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी नवदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी पाने के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी चौपाल ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed