फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Temperature in two districts is below zero cold becomes fatal two died Weather is clear from today

Himachal Weather: हिमाचल के दो जिलों में तापमान माइनस में, जानलेवा हुई ठंड, दो की मौत; आज से मौसम साफ

Fri, 13 Dec 2024 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Dec 2024 01:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, ठंड से शिमला में एक व्यक्ति की ठंड और एक महिला की घर के आंगन में बर्फ पर फिसलने से मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Himachal Temperature in two districts is below zero cold becomes fatal two died Weather is clear from today
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रोहतांग सहित कुल्लू और लाहौल की चोटियों पर वीरवार को फिर हल्का हिमपात हुआ। हिमाचल के चार क्षेत्रों में रात का पारा माइनस में और चार जगह शून्य के करीब रहा। राजधानी शिमला में एक व्यक्ति की ठंड और एक महिला की घर के आंगन में बर्फ पर फिसलने से मौत हो गई। शुक्रवार से प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। ऊना में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मैदानी जिलों बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर के कुछ क्षेत्रों में हल्का कोहरा पड़ना जारी है।

विज्ञापन

शिमला में ठंड से मौत का तीसरा मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुरिंद्र कुमार निवासी भागवत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सुरिंद्र शहर में ही कई सालों से टेलरिंग का काम करता था। उधर, चौपाल के सरांह गांव में सुबह महिला अपने कमरे के बाहर बर्फ पर फिसलने से खेत में गिर गई। महिला को परिजन इलाज के लिए चौपाल अस्पताल ले आए, यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान बिमला देवी (50) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, केलांग डिपो ने सड़क पर जम रहे पानी के बीच मनाली-केलांग के बीच नियमित बस सेवा शुरू कर दी है। वीरवार को निगम प्रबंधन ने 10:52 मिनट पर कुल्लू से केलांग के लिए बस भेजी। तीन बसें केलांग से मनाली की ओर आई। लाहौल में रात के समय पारा शून्य से नीचे चले जाने से पानी जम रहा है। पानी जमने से लाहौल में पानी की पाइपें जाम हो रही हैं। ठंड से चंबा के चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत मंगली के गांव दौला में प्याज की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है। बारिश न होने से सेब के बगीचों में वूली एफिड का कीड़ा तेजी से फैल रहा है। उधर, वीरवार को सोलन में अधिकतम तापमान 21.0, बिलासपुर में 20.8, मंडी में 20.4, कांगड़ा में 20.2, नाहन में 19.6, हमीरपुर-चंबा में 18.8, धर्मशाला में 17.0, शिमला में 14.4 और कल्पा में 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र  न्यूनतम तापमान
ताबो -11.3
कुकुमसेरी  -5.0
कल्पा -1.8
रिकांगपिओ -0.4
ऊना 0.0
बरठीं 0.1
बजौरा  0.7
सोलन 0.8
भुंतर 1.0
हमीरपुर 1.2
बिलासपुर 2.3
मंडी  2.4
धर्मशाला 3.4
मनाली 3.9
कांगड़ा  4.8
शिमला  5.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed