फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Students will study the history of King Sansar Chand of Kangra and Sahil Varman of Chamba draft ready

Himachal News : कांगड़ा के राजा संसार चंद और चंबा के साहिल वर्मन का इतिहास पढ़ेंगे विद्यार्थी, ड्राफ्ट तैयार

Tue, 09 Sep 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 09 Sep 2025 02:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026 से 5वीं से 9वीं तक के विद्यार्थी राजाओं का इतिहास पढ़ेंगे। इसके अलावा हिमाचल के वीरों की जीवनी में प्रथम वीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा, कैप्टन विक्रम बतरा, राइफलमैन संजय कुमार, कैप्टन सौरभ कालिया आदि को शामिल करने की योजना है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Students will study the history of King Sansar Chand of Kangra and Sahil Varman of Chamba draft ready
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2026 से 5वीं से 9वीं तक के विद्यार्थियों को हिमाचल का इतिहास पढ़ाएगा। इसके लिए बोर्ड प्रबंधन ने पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम का ड्राफ्ट तैयार किया है। इस ड्राफ्ट में प्रदेश में शासन करने वाले दयालु राजाओं का इतिहास, प्रदेश के शक्तिपीठों, प्रसिद्ध मंदिरों और यहां की वनस्पति, वन्य जीवों सहित फल और फूलों का भी जिक्र किया गया हैै। पाठ्यक्रम के तैयार किए गए ड्राफ्ट को लेकर शिक्षा मंत्री के साथ बैठक होगी। इसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन

16 मई 2024 को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने बोर्ड प्रबंधन को निर्देश दिए थे कि सूबे के बच्चों को हिमाचल के इतिहास को दर्शाने वाले विषयों को शामिल किया जाए। बोर्ड सूत्रों की मानें तो इस पाठ्यक्रम में राजाओं में चंबा के राजा साहिल वर्मन और भूरि सिंह, कांगड़ा के राजाओं में राजा केसर सिंह और राजा संसार चंद, सिरमौर के शासक मेदनी प्रकाश के अलावा कुल्लू के राजा जगत सिंह का इतिहास और उनके किए गए कार्य पढ़ने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हिमाचल के वीरों की जीवनी में प्रथम वीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा, कैप्टन विक्रम बतरा, राइफलमैन संजय कुमार, कैप्टन सौरभ कालिया आदि को शामिल करने की योजना है। वहीं प्रदेश में पाई जानेवाली वनस्पतियों, वन्य जीवों, फल-फूल और हिमाचल प्रदेश में चलने वाले शिक्षण संस्थानों की जानकारी भी सूबे के बच्चों को मुहैया करवाए जाने की योजना है।

विज्ञापन

प्रदेश के विभागों को भी जानेंगे विद्यार्थी
वहीं इस पाठ्यपुस्तक में हिमाचल प्रदेश में चलने वाले विभिन्न विभागों के जानकारी देने की भी योजना है। इस दौरान बताया जाएगा कि प्रदेश में कितने तरह के विभाग कार्यरत हैं और उनका कार्य क्या है। इसके अलावा वन्य जीव अभ्यरणों, हिमाचल प्रदेश में हुए बाहरी आक्रमणों, सूबे की रियासतों, देव संस्कृति, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मेलों और त्योहारों की जानकारी उपलब्ध करवाए जाने की भी योजना है।
 

शिक्षा मंत्री के निर्देशों के बाद पाठ्यक्रम को विषय विशेषज्ञ तैयार कर रहे हैं। पाठ्यपुस्तक में क्या-क्या शामिल किया जाएगा, यह शिक्षा मंत्री से विचार-विर्मश और उनके निर्देशों के बाद सामने आएगा। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed