फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal State Election Commission responded to the letter of the Panchayati Raj Department

Himachal: चुनाव करवाना निर्वाचन प्रदेश आयोग की सांविधानिक बाध्यता, पंचायतीराज विभाग को दिया पत्र का जवाब

Mon, 24 Nov 2025 07:16 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 24 Nov 2025 07:16 PM IST
सार

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज विभाग को जवाब दिया कि चुनाव कराना राज्य निर्वाचन आयोग की सांविधानिक बाध्यता है। जानें पूरा मामला...

विज्ञापन
Himachal State Election Commission responded to the letter of the Panchayati Raj Department
हिमाचल निर्वाचन आयोग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पंचायतों की सीमाओं और वर्गीकरण के बदलाव पर रोक को लेकर उपजे विवाद मामले में राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पंचायतीराज विभाग जवाब दे दिया है। इसमें कहा गया है कि चुनाव कराना राज्य निर्वाचन आयोग की सांविधानिक बाध्यता है। नियमों में ही आदर्श आचार संहिता की धारा 12.1 लागू की गई है। दरअसल, विभाग ने आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि पंचायतों की सीमा बदलने का अधिकार राज्य सरकार को है।

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग ने 17 नवंबर को अधिसूचना जारी कर आदर्श आचार संहिता की धारा 12.1 लागू कर दी थी। पंचायती राज विभाग ने इसे हटाने का आग्रह किया। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी पंचायत, वार्डों की सीमा, संरचना में बदलाव नहीं किया जा सकता है। आयोग का मानना है कि पंचायतीराज संस्थाओं की चुनाव तैयारियां पूरी हो गई हैं। बैलेट पेपर छप गए हैं। मतदाताओं की सूचियों को तैयार कर लिया गया है। अब रोस्टर का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed