फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Son murders mother hits her on the head with a ironing then fabricates a story accused arrested

हिमाचल प्रदेश: बेटे ने ही कर दी मां की हत्या, प्रेस से सिर पर किया था वार, फिर गढ़ी झूठी कहानी; आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Sep 2025 10:16 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 17 Sep 2025 10:16 PM IST
सार

Himachal Hamirpur Murder : हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक कलियुगी बेटे ने मां की ही हत्या कर दी। इसके बाद खुद को बचाने के लिए उसने झूठी कहानी भी गढ़ दी। 

विज्ञापन
Himachal Son murders mother hits her on the head with a ironing then fabricates a story accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना भोरंज के तहत बैलग में पूर्व सैनिक की पत्नी सोमलता (52) की हत्या के आरोप उसके बेटे पर लगे हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी बेटी ने ही अपनी मां के सिर पर इस्त्री (प्रेस) से वार किया था।

विज्ञापन

बेटे और मां के बीच नौकरी को लेकर कहासुनी हुई थी। इस दौरान वह तैश में आ गया और मां की हत्या कर दी। आरोपी बेटे को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। बीते मंगलवार को यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है। घर पर सोमलता और उसका 22 वर्षीय बेटा अभय कुमार दूसरी मंजिल पर खाना खाने गए थे। इस दौरान आरोपी बेटे ने वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद उसने खुद को बचाने के का प्रयास भी किया। उसने वारदात की झूठी कहानी गढ़ी। वह काफी देर तक कमरे में रहा। उसके चाचा संजय ने जब उसे आवाज लगाई तो ऊपरी मंजिल से कोई जवाब नहीं मिला। आखिर वह खुद दूसरी मंजिल में गए तो उसकी भाभी खून से लथपथ थी और भतीजा अभय भी अचेत पड़ा हुआ था। महिला को तुरंत सिविल अस्पताल भोरंज में उपचार लिए पहुंचाया गया, यहां पर महिला को चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची और अभय का मेडिकल करवाया गया। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि खाना खाते वक्त दो नकाबपोश घर में दाखिल हुए और उसे मादक पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। अभय की यह कहानी घटनास्थल से मेल नहीं खा रही। आस-पड़ोस के लोगों और परिवार के अन्य सदस्यों ने किसी को आते-आते नहीं देखा और जबरन प्रवेश के भी घर पर कोई सुबूत फोरेंसिक टीम को नहीं मिले। वहीं, अभय से जब पुलिस ने सवाल किए तो उसने अपना बयान बदल दिया।

प्रारंभिक जांच के आधार पर महिला सोमलता के बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है। मां और बेटे में घरेलू बातों को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान बेटे ने यह भयानक कदम उठा लिया। - भगत सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed