फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal solan muslim youth Ishaq Ali befriended a woman by pretending to be a hindu then misdeed

Love Jihad: हिमाचल प्रदेश में लव जिहाद, खुद को हिंदू बताता रहा इशाक अली; पीड़िता गर्भवती; आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Feb 2025 02:00 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 23 Feb 2025 02:00 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के नालागढ़ में एक युवती से दुराचार कर उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी इशाक अली को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने आरोप लगाए हैं कि आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती की थी। 

विज्ञापन
himachal solan muslim youth Ishaq Ali befriended a woman by pretending to be a hindu then misdeed
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के नालागढ़ में एक युवती से दुराचार कर उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी इशाक अली को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी को अब अदालत में पेश किया जाएगा। नालागढ़ में किराए के मकान में रहने वाली एक युवती ने मुस्लिम व्यक्ति पर उसे झूठ बोलकर उसके साथ दुराचार किया। जिससे वह वह गर्भवती हो गई, लेकिन अब यह व्यक्ति उसके मारपीट करने लगा है। ये आरोपी युवती ने लगाए हैं। 

विज्ञापन

'खुद को हिंदू बताता रहा'
युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 से एक व्यक्ति उसका पीछा करता था। जिसने अपना नाम ईशु बताया। बाद में मोबाइल पर उसे मैसेज भेजने लगा। पहले स्वयं को हिंदू बताता रहा, लेकिन बाद उसके नाम ईशाक अली निकला। अगस्त 2024 में उसके पिता का निधन होने के बाद यह अकेली हो गई थी तब उक्त व्यक्ति उसे बहला फुसला कर कोर्ट में शादी करने का झांसा देने लगा, लेकिन उसने शादी नहीं की। उसे बाद में पता चला कि उक्त व्यक्ति पहले से शादीशुदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ईशाक अली गिरफ्तार
एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी इशाक अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। और उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed