फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Solan is second in the state in taking action against drug smuggling Nurpur is first Kangra is fifth

Himachal: नशा तस्करी पर कार्रवाई करने में प्रदेश में दूसरे नंबर पर सोलन, नूरपुर पहले, कांगड़ा पांचवें स्थान पर

Wed, 12 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 12 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

नशा तस्करी पर कार्रवाई करने पर नूरपुर 7.5 करोड़ से पहले, सोलन 5 करोड़ दूसरे, मंडी दो करोड़ तीसरे, सिरमौर 95 लाख चौथे, कांगड़ा 51 लाख पांचवें स्थान पर है। 

विज्ञापन
Himachal Solan is second in the state in taking action against drug smuggling Nurpur is first Kangra is fifth
चिट्टा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सोलन पुलिस ने छह माह में ही चिट्टा तस्करों की काले धंधे से जुटाई गई पांच करोड़ की संपत्ति जब्त की है। यह संपत्ति चिट्टे के पांच बड़े नेटवर्क से हासिल की है। इसमें पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आलीशान होटल, लग्जरी गाड़ियां, बैंक में जमापुंजी, प्लॉट, आरोपियों के घर समेत अन्य संपत्ति को जब्त किया है। 4.25 करोड़ की संपत्ति बाहरी राज्यों के आरोपियों की है, जबकि अन्य हिमाचल के आरोपियों की भी जब्त की गई है।

विज्ञापन


इसमें नूरपुर 7.5 करोड़ से पहले, सोलन 5 करोड़ दूसरे, मंडी दो करोड़ तीसरे, सिरमौर 95 लाख चौथे, कांगड़ा 51 लाख पांचवें स्थान पर है। सोलन में पिछले एक वर्ष से अब तक 150 नशा तस्करी के मामले में 338 आरोपियों को जेल तक पहुंचा गया है। इसमें बाहरी राज्यों के 120, 12 विदेशी और अन्य आरोपी हिमाचल के शामिल है। इसके अलावा 50 से अधिक बड़े चिट्टा माफिया के नेटवर्क को खत्म किया है। जिसमें एक सप्लायर से जांच शुरू कर पुलिस उसके मुख्य आरोपी तक पहुंची है। जिसमें हाल में ही पुलिस ने चिट्टा तस्करों की 2 करोड़ 33 लाख की संपत्ति जब्त की है। इसमें पिता और बेटे को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि जिला सोलन पुलिस की नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। नशा माफिया के नेटवर्क को खत्म करने पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई नशा बेचने या करते दिखे तो इसकी सूचना पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed