Himachal Snowfall: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना बोले- बर्फबारी से पहले बुलडोजर, स्नो कटर तैनात करें
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग सर्दियों के मौसम की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने विभागों के प्रमुखों और सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ सर्दियों के मौसम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने और बर्फ हटाने वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता देकर पर्याप्त मानव संसाधन, मशीनरी और आवश्यक आपूर्ति को पहले से तैनात करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान भारतीय मौसम विभाग ने सर्दियों के मौसम के पूर्वानुमान पर एक प्रस्तुति दी। प्रस्तुति में बताया कि इस वर्ष सर्दियां सामान्य रहेंगी। सक्सेना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग सर्दियों के मौसम की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार रहें। बुलडोजर, स्नो कटर जैसी मशीनरी पहले ही तैनात की जानी चाहिए। सड़क, अस्पताल, बिजली, पेयजल आपूर्ति तथा शैक्षणिक संस्थान जिला प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को भारी हिमपात और सड़कें अवरुद्ध होने से कटे हुए क्षेत्रों में पर्याप्त खाद्य और ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि ऐसे क्षेत्रों में संचार माध्यम कार्यशील रहें।