फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Shocking revelation Chitta ruined a family making three generations addicted to drugs

Himachal News: चौंकाने वाला खुलासा, चिट्टे ने बर्बाद कर दिया परिवार, तीन पीढ़ियों को बना दिया नशे का आदी

Mon, 24 Nov 2025 01:36 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 24 Nov 2025 01:36 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में चिट्टे के साथ पकड़े गए एक आरोपी ने खुलासा किया है कि उसके परिवार की तीन पीढ़ियां चिट्टे की आदी हो चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Shocking revelation Chitta ruined a family making three generations addicted to drugs
हिमाचल में चिट्टा बना मुसीबत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चिट्टे के नशे ने कई परिवारों को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। प्रदेश के कई युवाओं की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो चुकी है। सबसे चौंकाने वाला मामला इसी माह शिमला में सामने आया। यहां पुलिस ने दो लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। एक आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसके परिवार की तीन पीढ़ियां चिट्टे की आदी हो चुकी हैं। परिवार में दादा, बेटा और पोती चिट्टे की लत से पीड़ित हैं। यह सुनकर पुलिस टीम के भी रौंगटे खड़े हो गए।

विज्ञापन

इसी तरह से प्रदेश में कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें परिवार के कई सदस्य सफेद नशे के आदी पाए जा चुके हैं। शिमला के संजौली में पिछले दिनों चिट्टे के साथ गिरफ्तार युवकों से पूछताछ में पता चला है कि इसमें से एक युवक का भाई पहले ही चिट्टे की ओवरडोज के कारण काल का ग्रास बन चुका है और वह खुद भी लंबे समय से चिट्टे का आदी है। सफेद रंग के दिखने वाला यह जहर युवाओं की अकस्मात मौत का कारण बन रहा है तो वहीं नशे की पूर्ति के लिए कई युवा अपराधी बनते जा रहे हैं। कई युवा अपने घर में चोरी करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। कई मामलों में युवा अपनी मां के गहनों तक को बेचकर नशा खरीदते हुए पकड़े गए। शिमला पुलिस दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत दूसरे राज्यों से हो रही चिट्टे की अवैध तस्करी को रोकने के लिए दिनरात कर रही है। इसके बावजूद नशा रुकने का नाम नहीं ले रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता के बैंक खातों का चिट्टा खरीदने के लिए इस्तेमाल
शिमला पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। कुछ समय पहले संदीप शाह चिट्टा तस्कर गिरोह के मामले की जांच में पता चला था कि कई आरोपी चिट्टे की खरीद के लिए माता-पिता और बहन के बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यही वजह है कि शक के दायरे में आने की वजह से पुलिस ने उन्हें भी पूछताछ के लिए थाने में तलब किया। जब छानबीन की गई तो सच्चाई सामने आई। इसी तरह से शर्मा गिरोह के मामले में भी युवक ने मां के बैंक खाते का नशे की खरीद-फरोख्त के लिए इस्तेमाल किया था। इस वजह से पुलिस मां और बेटे दोनों को हिरासत में लेकर शिमला लाई थी।
विज्ञापन

चिट्टे का नशा युवाओं को ही नहीं, अब हर आयु वर्ग के व्यक्ति को अपनी चपेट में ले रहा है। इस वजह से कई परिवार बर्बादी के कगार पर आ गए हैं। कई परिवारों में युवाओं के साथ ही अधिक उम्र के लोग भी नशे की लत का शिकार हो गए हैं। पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। -संजीव कुमार गांधी, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed