फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Shimla Thanadhar Panchayat earning lakhs annually by running rest house

Himachal News: रेस्ट हाउस चलाकर सालाना लाखों कमा रही थानाधार पंचायत, यहां ठहर रहे देश-विदेश के सैलानी

Sun, 09 Nov 2025 10:09 AM IST
अंकेश डोगरा विश्वास भारद्वाज, शिमला।
विश्वास भारद्वाज, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 09 Nov 2025 10:09 AM IST
सार

Himachal Tourism: हिमाचल प्रदेश की थानाधार पंचायत में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लग्जरी होम स्टे की तरह दिखने वाले रेस्ट हाउस में देश-विदेश से आकर सैलानी ठहर रहे हैं। उत्तर भारत की सर्वश्रेष्ठ पंचायत घोषित हो चुकी थानाधार पंचायत की सालाना कमाई करीब 6 लाख है।

विज्ञापन
Himachal Shimla Thanadhar Panchayat earning lakhs annually by running rest house
पर्यटकों के लिए तैयार किया कमरा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिमला जिले की थानाधार पंचायत पूरे प्रदेश को पर्यटन से आमदनी की राह दिखा रही है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लग्जरी होम स्टे की तरह दिखने वाले रेस्ट हाउस में देश-विदेश से आकर सैलानी ठहर रहे हैं। रेस्ट हाउस के अलावा पंचायत भवन में बैंक, ऑफिस, गोदाम और दुकानों के किराये से भी पंचायत की कमाई हो रही है। पंचायत डोर टू डोर गारबेज शुल्क की वसूली कर भी सालाना करीब 3.60 लाख कमा रही है।

विज्ञापन

उत्तर भारत की सर्वश्रेष्ठ पंचायत घोषित हो चुकी थानाधार पंचायत की सालाना कमाई करीब 6 लाख है। पंचायत हर साल रेस्ट हाउस से करीब 85,000, पंचायत भवन में चल रहे बैंक से 1.10 लाख, दो गोदामों से 24,000, 5 दुकानों से 45,000 सहित अन्य साधनों से कमाई कर रही है। पंचायत की ओर से युवाओं को निशुल्क आधुनिक जिम की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। थानाधार पंचायत का अपना वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट है, जहां डोर टू डोर गारबेज क्लेक्शन से जमा होने वाले कूड़े का वैज्ञानिक निस्तारण किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन पर 25 किलावाट का रूफटॉप सोलर पैनल लगाया गया है। इसकी मदद से पंचायत भवन की पूरी बिजली और पंचायत की 580 स्ट्रीट लाइटें जगमगा रही हैं। क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा चलाए जा रहे सरपंच संवाद कार्यक्रम के लिए गठित 22 सदस्यीय एडवाइजरी कमेटी में थानाधार पंचायत के प्रधान संदीप शरोल को सदस्य बनाया गया है। सेब क्रांति की शुरुआत करने वाले थानाधार में बागवानी प्रशिक्षण के लिए बागवानों की क्लास भी पंचायत घर में लगती है। 

विज्ञापन

पंचायत जीत चुकी है 1.75 करोड़ के दो पुरस्कारः थानाधार पंचायत नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत पुरस्कार में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर एक करोड़ रुपये और सोशली सिक्योर्ड विलेज श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल करने पर 75 लाख रुपये का पुरस्कार जीत चुकी है। 

ईको टूरिज्म से बढ़ाएंगे रोजगार रेस्ट हाउस और पंचायत भवन की कमाई को नए विकास कार्यों में लगा रहे हैं। हमारा लक्ष्य ईको टूरिज्म और वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट जैसे नए मॉडल से रोजगार बढ़ाना है।- संदीप शरोल, प्रधान, थानाधार पंचायत

अन्य पंचायतें भी करें प्रयास
थानाधार ने आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रदेश के लिए आदर्श मॉडल पेश किया है। पंचायत ने पर्यटन और स्वच्छता प्रबंधन को आय के साथ जोड़ा है। थानाधार की तर्ज पर अन्य पंचायतों को भी अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए। - मुकेश शर्मा, एसडीएम कुमारसैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed