{"_id":"672ca2140d6aed5d65051e80","slug":"himachal-shimla-news-sunni-school-teacher-sexually-harassed-student-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: हिमाचल प्रदेश के शिमला में 11वीं कक्षा की छात्रा का यौन उत्पीड़न, मामला दर्ज, आरोपी शिक्षक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: हिमाचल प्रदेश के शिमला में 11वीं कक्षा की छात्रा का यौन उत्पीड़न, मामला दर्ज, आरोपी शिक्षक फरार
Thu, 07 Nov 2024 04:49 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 07 Nov 2024 04:49 PM IST
सार
शिमला जिले के सुन्नी स्थित सरकारी स्कूल में एक 11वीं की छात्रा ने शिक्षक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। वहीं, आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार शिक्षक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला शिमला के एक स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने मामले में कमेटी का गठन का जांच की और इसके बाद मामले की शिकायत सुन्नी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने इस आधार पर आरोपी शिक्षक जयप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी अंग्रेजी विषय का लेक्चरर है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली पंद्रह वर्षीय छात्रा ने 26 अक्तूबर को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिक्षक की शिकायत की थी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए यौन उत्पीड़न निवारण कमेटी का गठन किया। इसके बाद कमेटी ने आरोपों की जांच की और अपनी रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन
प्रिंसिपल की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस स्टेशन सुन्नी में इस शिकायत दर्ज करवाई। छात्रा समेत स्कूल की यौन उत्पीड़न निवारण कमेटी के बयान दर्ज कर लिए हैं। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन