फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Several trains on the Kalka-Shimla railway line cancelled until September 30

हिमाचल: कालका-शिमला रेलमार्ग पर 30 सितंबर तक कई ट्रेनें रद्द, दो का संचालन सीमित, जानें वजह

Tue, 15 Sep 2026 08:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू(सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू(सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Sep 2026 08:12 PM IST
सार

कालका-शिमला रेलमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। रेलवे बोर्ड ने 16 से 30 सितंबर तक कई नैरोगेज ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Himachal: Several trains on the Kalka-Shimla railway line cancelled until September 30
शिमला ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। रेलवे बोर्ड ने 16 से 30 सितंबर तक कई नैरोगेज ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही दो ट्रेनों का संचालन भी सीमित किया गया है। यह बदलाव ब्रिज नंबर 57 के पास ट्रैक के आसपास मिट्टी बहने से प्रभावित रेलमार्ग की बहाली के चलते किया गया है।  रेलवे बोर्ड अंबाला की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ब्रिज नंबर 57 के पास मिट्टी बह जाने के कारण ट्रैक प्रभावित हुआ है। इसकी बहाली का काम तेजी से किया जा रहा है। इसी वजह से 16 से 30 सितंबर तक ट्रेन संचालन में यह बदलाव किया गया है। अप दिशा में ट्रेन नंबर 52457, 52451, 52459 और 52455 को इस अवधि के लिए रद्द किया गया है। इसके अलावा अप मिक्स ट्रेन का संचालन भी रद्द रहेगा। डाउन दिशा में ट्रेन नंबर 52458, 52452, 52460 और 52456 भी 16 से 30 सितंबर तक रद्द रहेंगी। वहीं, डाउन मिक्स ट्रेन (कालका-शिमला) को भी रद्द कर दिया गया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन

आंशिक रूप से चलने वाली ट्रेनें
रेलवे ने ट्रेन नंबर 52453 के संचालन में भी बदलाव किया है। यह ट्रेन 16 से 30 सितंबर तक धर्मपुर से ही चलेगी। इसका मतलब है कि कालका से धर्मपुर के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा। इसी तरह ट्रेन नंबर 52454 शिमला से धर्मपुर तक ही चलेगी। धर्मपुर से कालका के बीच इसका संचालन भी रद्द रहेगा। यात्रियों को इन बदलावों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहाली कार्य जारी
रेलवे के अनुसार, ब्रिज नंबर 57 के पास ट्रैक की बहाली का काम लगातार जारी है। यह कार्य पूरा होने पर ही रेलमार्ग पर सामान्य ट्रेन सेवा शुरू होगी। यात्रियों को 30 सितंबर तक रेल यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों के संचालन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। इससे उन्हें यात्रा के दौरान होने वाली असुविधा से बचने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed